लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड हो या वाइफ, भूलकर भी उसकी इन 8 चीजों का इस्तेमाल न करें, बाद में होगा पछतावा

By उस्मान | Updated: January 7, 2019 13:06 IST

एक ही हेडफोन को कई लोगों द्वारा यूज करने से कान में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा होता है जिससे कान में इन्फेक्शन हो सकता है। ठीक इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति का नेल कटर यूज करने से नाखूनों में फंगल, बैक्टीरिया और वायरस का खतरा होता हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं। 

Open in App

रोजाना इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों को किसी अन्य लोगों के साथ शेयर करने से आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। एक ही हेडफोन को कई लोगों द्वारा यूज करने से कान में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा होता है जिससे कान में इन्फेक्शन हो सकता है। ठीक इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति का नेल कटर यूज करने से नाखूनों में फंगल, बैक्टीरिया और वायरस का खतरा होता हो सकता है। हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाली ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं। 

1) नेल कटरकिसी दूसरे व्यक्ति का नेल कटर इस्तेमाल करने से आपके नाखूनों और उंगलियों में फंगल, बैक्टीरिया और वायरस का खतरा हो सकता है जो विभिन्न इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं। इससे आपको फंगल डिजीज और एचपीवी वायरस का खतरा होता है। 

2) लिप बामठंड में हम किसी का भी लिप बाम इस्तेमाल कर लेते हैं। लिप्स पर कई ब्लड वेसेल्स होती हैं। ऐसा करने से आपको हर्पीज वायरस का खतरा हो सकता है। यह वायरस बहुत आसानी से फैल सकता है। 

3) हेयरब्रशभूलकर भी अपना हेयरब्रश किसी दूसरे को न दें। ऐसा करने से इससे जूं, खाज और यहां तक कि स्टैफ इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हेयरब्रश इस्तेमाल करने से पहले सैनिटाइजर से साफ करें।  

4) तौलियायह कीटाणुओं का घर होता है। यदि आपका तौलिया से स्मेल आ रही है, तो इसका मतलब है कि इसमें बैक्टीरिया पैदा हो चुका है। इससे आपको  फंगल इन्फेक्शन और बैक्टीरिया का खतरा होता है जिससे मुहांसे, लाड दाने, और आंखों को खतरा हो सकता है। 

 

5) हेडफोनकिसी दूसरे का इयरफोन का इस्तेमाल करने से कान में बैक्टीरिया के विकास का कारण बन सकता है। इससे आपको स्ट्रेप्टोकोकस और स्टेफिलोकोकस जैसे बैक्टीरिया का सबसे बड़ा खतरा होता है जो इन्फेक्शन, फोड़े और फुंसी पैदा करते हैं। 

6) साबुन साबुन साझा करने से कई खतरनाक रोगाणुओं बल्कि खतरनाक वायरस भी। सबसे बुरा यह है कि जब साबुन गीला होता है, तो इससे नमी, बैक्टीरिया, कवक और वायरस का ज्यादा खतरा होता है जिससे आपको इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। 

7) मेकअप ब्रशमेकअप उत्पादों को साझा करने से बचें। यह शरीर के तरल पदार्थ जैसे आँसू, नाक की श्लेष्मा, लार, रक्त या मवाद के संपर्क में आते हैं। आपको आईलाइनर, आईशैडो, मस्कारा, कंसीलर, मेकअप बेस, लिपस्टिक जैसी चीजों को साझा करने से बचना चाहिए। 

8) इयररिंग कान में कई ब्लड वेसेल्स होती हैं। यही वजह है कि किसी दूसरे का इयररिंग पहनने से ब्लड बोर्न डिजीज का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार