63 साल की ये महिला आपकी 20 साल की गर्लफ्रेंड पर पड़ जाएगी भारी, जानिए क्यों

By उस्मान | Updated: August 29, 2018 12:32 IST2018-08-29T12:32:48+5:302018-08-29T12:32:48+5:30

आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। कई बार तो लोग इनके मां को भी इनकी बहन समझने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि मां-बेटी अपनी सेहत का कैसे ध्यान रखती हैं

These Taiwanese women look so young, you’d never believe their real ages | 63 साल की ये महिला आपकी 20 साल की गर्लफ्रेंड पर पड़ जाएगी भारी, जानिए क्यों

फोटो- सोशल मीडिया

आजकल हर लड़की खूबसूरत दिखने की चाहत रखती है। इस रेस में 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। इसका एक ताजा उदहारण इंटरनेट पर देखने को मिला है। इंटरनेट पर ताइवान के एक परिवार की फोटो खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटो में 63 साल की मां और उसकी बड़ी बेटी लूर ह्सू (43), फेफे (42) और शेरोन (38) साल की तीन बेटियां हैं। लेकिन इन्हें देखकर आप इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। कई बार तो लोग इनके मां को भी इनकी बहन समझने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि मां-बेटी अपनी सेहत का कैसे ध्यान रखती हैं, जिस वजह से इस उम्र में इतनी जवां नजर आती हैं। इस फोटो में जो महिला बीच में है वो मां है लेफ्ट साइड में शेरोन और राइट साइड में लूर ह्सू है।

डाइट और एक्सरसाइज का रखती हैं ध्यान
डेली मेल में प्रकाशित एक इंटरव्यू में लूर ह्सू ने बताया कि वो सिर्फ वेजिटेरियन फूड खाना पसंद करती हैं और स्किन का खास ख्याल रखती हैं। बात उनके बालों की करें तो वो काफी सिल्की हैं। वो स्किन को जवां रखने के लिए सनस्क्रीन और कोलेजन का इस्तेमाल करते हैं। वो रोज डाइट फॉलो करती हैं और बाहर के खाने से बिलकुल दूर रहती हैं, साथ ही रोज एक्सरसाइज करती हैं।  

खूब पानी पीती हैं
इस परिवार की खूबसूरती में पानी का भी बड़ा रोल है। मां-बेटियां खूब पानी पीती हैं। लूर ह्सू के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है और आपको एजिंग और रिंकल्स का खतरा नहीं होता है। हम रोज गुनगुना पानी पीते हैं।

मां को लड़की समझकर छेड़ देते हैं लड़के
लूर ह्सू ने बताया कि इतनी उम्र होने के बावजूद उनकी मां एक युवा लड़की की तरह नजर आती हैं। उन्होंने कहा, 'कई बार हमें मां-बेटी नहीं, बल्कि बहने समझते हैं और लगता है कि सभी 20-22 साल की होंगी। कई बार तो युवा भी हमारे पीछे पड़ जाते हैं।

यह भी हैं कुछ हैरान करने वाली फोटो

 

 

 

 

Web Title: These Taiwanese women look so young, you’d never believe their real ages

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे