लाइव न्यूज़ :

इन सब्जियों को दुनिया में माना जाता है सबसे हेल्दी, कोरोना काल में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खायें

By प्रिया कुमारी | Updated: June 27, 2020 17:14 IST

हमारे स्वास्थ्य के लिए हरि सब्जी बहुत ही लाभदायक होती है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें दुनिया का सबसे हेल्दी सब्जी माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे दुनियाभर में कितने तरह की सब्जियां खाई जाती हैं, इसकी कोई गिनती नहीं है। इनमे से कई सब्जियां ऐसी है जिन्हें पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है।

हरि सब्जी हमारे सेहत के लिए हमारे लिए फायदेमंद होते हैं। दुनियाभर में कितने तरह की सब्जियां खाई जाती हैं, इसकी कोई गिनती नहीं है। हर देश, राज्य, समुदाय और मौसम की अपनी विशेष सब्जियां हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में उगाया और खाया जाता है। इनमे से कई सब्जियां ऐसी है जिन्हें पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं। उन सब्जियों के नाम जिन्हें खान की सलाह दुनिया पर के न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट हेल्दी मानते हैं। 

इन सब्जियों को उनके विशेष पोषक तत्वों एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा के लिए जाना जाता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में काम आते हैं। अगर आप भी इन 5 सब्जियों को रोजाना के खानपान में किसी भी तरह से शामिल कर लें ताकि आने वाले समय में आप स्वस्थ्य और मजबूत बन रहे। 

लहसून- लहसून हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा गुणकारी हैं। इसकी खोज आज से हजारों साल पहले ही चीन और मिश्र में कर ली गई थी। भारतीय आयुर्वेद में भी लहसुन को बहुत महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। लहसुन में खासकर एलिसिन कंपाउंड पाया जाता है।

लहसून में पाए जाने वाले एलिसिन के कारण ही इसे पूरी दुनिया में खाया जाता है। रिसर्च में कहा गया है कि लहसून  लहसुन खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। LDL कोलेस्ट्रॉल की सफाई हो जाती है, खून में हानिकारक ट्राईग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और यहां तक कि कैंसर से भी बचाव रहता है।

पालक के गुणों के बारे में आपने सुना ही होगा। पालक को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसमें बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा पालक विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जिसके कारण पालक खाने से आंखें लंबी उम्र तक स्वस्थ रहती हैं। सिर्फ 30 ग्राम पालक खाकर ही आप अपने डेली विटामिन A की डोज का 56% हिस्सा पा सकते हैं। इसके अलावा पालक में विटामिन K भी होता है और कैलोरीज बहुत कम होती हैं। पालक खाने से भी हार्ट की बीमारियां और ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

ब्रोकली- ब्रोकली सब्जियों में सबसे हेल्दी माना जाता है। इसकी वजह है ब्रोकली में 2 सबसे खास कंपाउंड हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। ये दोनों कंपाउंड्स भी कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं। ब्रोकली के सेवन से कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम होता है। ब्रोकली में ढेर सारे पोषक तत्वों के साथ फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। रोजान एक कर ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K मिलता है और 135% विटामिन C मिलता है।इसके अलावा ब्रोकली में फॉलेट, पोटैशियम, मैंग्नीज आदि मिनरल्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों से आपको बचाते हैं।

मटर- वैसे तो हरा मटर सीजन के साथ बाजार में मिलता है। लेकिन अब आप इसे हर सीजन में खा सकते हैं। सीजनली होने के कारण ही लोग इसे चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको शायद ही ये बात मालूम हो कि हरे मटर में पोषक तत्वों का भंडार होता है। हरे मटर में स्टार्च ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं इसलिए इसे बहुत ज्यादा खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

हरे मटर में फाइबर और प्रोटिन की मात्रा होती है। अगर आप एक कप मटर खाते हैं तो आपके शरीर को 9 ग्राम फाइबर और 9 ग्राम प्रोटिन मिलता है। इसके अलावा मटर में विटमिन ए और विटमिन के विटमिन सी नियासिन, फॉलेट, थायमिन, राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि मटर के सेवन से कैंसर सेल्स का बढ़ना न सिर्फ कम हो जाता है बल्कि ये कैंसर सेल्स को मार भी सकती है।

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार