लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों से बचें, जानिए क्या कह रहे हैं डॉक्टर्स

By भाषा | Updated: October 20, 2019 13:07 IST

Open in App

त्यौहारों के मौसम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों को मिलावटी मिठाइयों से परहेज करने की सलाह दी है। श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट में सीनियर कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ अरविन्द अग्रवाल कहते हैं कि अब तो नकली दूध, नकली मावा, नकली देसी घी और यहां तक कि नकली फलाहार भी बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है और अगर सावधानी न बरती जाए तो इनके सेवन से तबीयत खराब होने से लेकर जान जाने तक का खतरा है।

उन्होंने बताया कि सेहत के नज़रिए से खोया के सेवन में कोई बुराई नहीं है, लेकिन अगर यह दूध से बना होने के स्थान पर सिंथेटिक अर्थात नकली हो तो इसका इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली मिठाई का सेवन शरीर के महत्त्वपूर्ण अंगों जैसे ह्रदय, किडनी, लिवर आदि को नुकसान पहुंचा सकता है। डा. अग्रवाल ने बताया कि त्यौहारों में दूध की मांग बहुत बढ़ जाती है और पूरा करने के लिए शैम्पू, डिटर्जेंट, यूरिया और अन्य घातक रसायन के मिश्रण से नकली दूध तैयार किया जाता है।

ये खतरनाक रसायन खासकर यूरिया सीधे किडनी संबंधी रोगों को जन्म देता है और इसके लगातार सेवन से इसका असर लिवर पर भी होता है। उन्होंने बताया कि जानवरों की चर्बी और रसायनों की मदद से कृत्रिम तरीके से बनाये जाने वाले नकली देसी घी से पेट में इंफेक्शन हो सकता है और यह दिल की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।

गुरूग्राम के कोलंबिया एशिया अस्पताल में पोषण और आहार विशेषज्ञ डा. शालिनी ब्लिस का कहना है कि त्यौहारों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पुराने और खराब ड्राई फ्रूट्स को खूबसूरत पैकिंग में सजाकर आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है। इस तरह के मेवे फूड पायजनिंग का कारण बनते हैं।

धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल के डॉक्टर महेश गुप्ता, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट बताते है कि एफएसएसएआई यानी फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्डज़ अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया विभिन्न खाद्य पदार्थों को एक सामान्य व्यक्ति के खाने योग्य बताने वाला मानक है। ऐसे में कोई भी खाने की चीज़ लेते समय ध्यान दें कि वह एफएसएसएआई द्वारा मान्यता प्राप्त हो। 

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहारहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल