लाइव न्यूज़ :

देश में टीबी के मरीजों की संख्या 18.62 लाख के पार, जानिए टीबी के कारण, लक्षण, बचने के उपाय

By भाषा | Updated: December 15, 2018 07:41 IST

सरकार ने उच्च सदन को बताया कि वर्ष 2018 में नवंबर तक देश में तपेदिक के रोगियों की संख्या बढ़कर 18.62 लाख हो गई है। गत वर्ष यह आंकड़ा 18.27 लाख था।

Open in App

टीबी यांनी (ट्यूबरक्लोसिस), यह एक संक्रामक बीमारी है। इसे तपेदिक, क्षयरोग, एमटीबी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु की वजह से होती है। यह कीटाणु हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचते हैं। देश में इस जानलेवा मरीजों की संख्या 18.62 लाख हो गई है। 

सरकार ने उच्च सदन को बताया कि वर्ष 2018 में नवंबर तक देश में तपेदिक के रोगियों की संख्या बढ़कर 18.62 लाख हो गई है। गत वर्ष यह आंकड़ा 18.27 लाख था। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंगलवार को बताया कि मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण जल्दी शिनाख्त करने वाली जांच व्यवस्था के विस्तार तथा निजी क्षेत्र और सामुदायिक भागीदारी वाले संस्थानों में देखभाल के इच्छुक मरीजों के साथ जुड़ना है।

साल 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि मंत्रालय 2025 तक तपेदिक (टीबी) को खत्म करने के लक्ष्य के साथ मंत्रालय ने क्षय रोग (2017-2025) के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (एनएसपी) विकसित की है। मंत्री ने कहा कि प्रमुख रूप से ध्यान वाले क्षेत्रों में- सभी तपेदिक मरीजों की यथाशीघ्र जांच, उपयुक्त मरीज सहायता प्रणाली के साथ गुणवत्ता वाली दवाओं और उपचार व्यवस्था मुहैया कराना आदि शामिल है।

टीबी क्या है?

टीबी यांनी (ट्यूबरक्लोसिस), यह एक संक्रामक बीमारी है। इसे तपेदिक, क्षयरोग, एमटीबी के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु की वजह से होती है। यह कीटाणु हवा के जरिए एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचते हैं। यदि इलाज ठीक से न हो, तो यह रोग जानलेवा हो सकता है। टीबी आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करता है लेकिन यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है।

टीबी के लक्षण

- सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द महसूस होना- खांसी के साथ उल्टी आना - तीन सप्ताह या उससे लंबे समय तक लगातार तेज खांसी- बुखार आना- शरीर में कमजोरी, वजन गिरना या थकान महसूस होना- खांसी के साथ बलगम का आना- बुखार आना व ठंड लगना- रात में पसीना आना

टीबी होने के प्रमुख कारण कारण

- स्मोकिंग- अल्कोहल  - खराब खानपान - एक्सरसाइज नहीं करना - स्वच्छता का अभाव- पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में रहना 

टीबी से बचने के उपाय

हर व्यक्ति रोजाना दस हजार लीटर हवा अंदर लेता है। इस हवा के द्वारा बहुत से कीटाणु जिसमें टीबी भी शामिल है शरीर में प्रवेश करते हैं। इन कीटाणुओं से बचने के लिए आपको पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। स्मोकिंग और अल्कोहल से बचना चाहिए। टीबी के किसी भी लक्षण को महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि इसका पहले चरण में ही इलाज हो जाए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब