लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से ठीक हो चुके लोग अब टीबी की चपेट में आ रहे, मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने चेताया

By अभिषेक पारीक | Updated: July 15, 2021 15:14 IST

मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने हाल ही में टीबी के मामले बढ़ने की ओर ध्यान दिलाया है। यह मामले ऐसे लोगों में सामने आ रहे हैं जो कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। उनका कहना है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद कई मरीज टीबी की चपेट में आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों के मुताबिक, कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए लोगों में अब टीबी के मामले सामने आ रहे हैं। कोविड-19 संक्रामक बीमारी है और सार्स-सीओवी-2 वायरस से फैलती है। वहीं टीबी बैक्टीरिया से होती है।दोनों ही बीमारियों में जो बात एक है, वो है इन बीमारियों से श्वसन तंत्र और फेफड़ों का प्रभावित होना। 

मध्य प्रदेश के डॉक्टरों ने हाल ही में टीबी के मामले बढ़ने की ओर ध्यान दिलाया है। यह मामले ऐसे लोगों में सामने आ रहे हैं जो कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं। उनका कहना है कि कोविड-19 से ठीक होने के बाद कई मरीज टीबी की चपेट में आ गए।

कोविड-19 एक संक्रामक बीमारी है और यह सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण फैलती है। वहीं टीबी बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी है। हालांकि दोनों ही बीमारियों में जो बात एक है, वो है इनका श्वसन तंत्र और फेफड़ों को प्रभावित करना। 

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर टीबी के मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का इतिहास रहा है। मध्य प्रदेश के भोपाल हमीदिया हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. लोकेंद्र दवे के मुताबिक, असामान्य रूप से टीबी से संक्रमित पाए जा रहे बहुत से रोगियों का कोरोना वायरस का इतिहास रहा है। यह तथ्य है लेकिन फिलहाल इस वक्त ज्यादा निर्णायक रूप से नहीं कहा जा सकता है कि यह कोरोना का सीधा प्रभाव है या फिर इसके बाद रोगियों को मिले उपचार का परिणाम है। 

हमीदिया अस्पताल गांधी मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब एक दर्जन लोगों में टीबी की पुष्टि हो रही है।  भोपाल सरकार द्वारा संचालित टीबी अस्पताल में पिछले 15 दिनों में भर्ती होने वाले ज्यादातर लोग जिन्हें टीबी की पुष्टि हुई है, वे हैं जो कोविड-19 से उबर चुके हैं।

डॉक्टर्स के मुताबिक, कई नए टीबी के रोगी जिनमें साफ लक्षण नजर आ रहे हैं। कोरोना से ठीक हो चुके हैं और जांच में उनके टीबी होने की पुष्टि हो रही है। यह चिंताजनक नहीं तो निश्चित रूप से गंभीर जरूर है। इस बारे में अभी तक कोई अध्ययन या सर्वे सामने नहीं आया है।

डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सबसे अच्छी बात यह है कि टीबी के मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम