लाइव न्यूज़ :

Food Poisoning के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, हो सकती है आफत

By उस्मान | Updated: August 25, 2018 07:35 IST

लोग इसे आम समस्या मानते हैं और छोटे इलाज से ही इससे राहत पा लेते हैं। हालांकि कुछ मामलों में ये एक गंभीर समस्या साबित हो सकती है।

Open in App

बहुत से लोग अक्सर जल्दी-जल्दी में जो भी मिलता है उसे खा लेते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि उन्हें फूड पॉइजनिंग सहित कई बीमारियों का खतरा होता है। फूड पॉइजनिंग की सबसे अहम वजह है साफ सफाई में कमी। इससे आपको कमजोरी के साथ-साथ थकान महसूस होने लगती है और कुछ खा पाना भी मुश्किल होता है। लोग इसे आम समस्या मानते हैं और छोटे इलाज से ही इससे राहत पा लेते हैं। हालांकि कुछ मामलों में ये एक गंभीर समस्या साबित हो सकती है। जरनल फिजिशियन डॉक्टर अजय लेखी के अनुसार, इस समस्या के लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कि फूड पॉइजनिंग के क्या-क्या लक्षण हैं।  

1) उल्टी या पेट में दर्दअगर खाने के बाद आपको उल्टी या पेट में दर्द होने लगा है, तो सतर्क हो जाएं। ऐसा फूड पॉइजनिंग के कारण हो सकता है। इसमें खाने के बाद मतली या उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। अगर काफी देर बाद भी ये लक्षण कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

2) डिहाइड्रेशन और कमजोरी दस्त के साथ आपको डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है। यानि आपको ज्यादा प्यास लगेगी और मूंह सूखने लगेगा। इसके अलावा पेशाब भी कम आएगा। इसके अलावा आपको चक्कर, थकान या कमजोरी भी महसूस हो सकती है। 

3) बुखार  फूड पॉइजनिंग के बाद आपकी बॉडी गर्म होने लगती है और आप फ्लू जैसे लक्षण महसूस करने लगते हैं। यानि अगर आपको तेज बुखार होने लगा है तो, तुरंत डॉक्टर से मिलें। 

4) दस्तकई मामलों में फूड पॉइजनिंग से दस्त की समस्या हो सकती है, जोकि दो से तीन दिन तक रह सकती है। इसके अलावा आपकी पॉटी में खून भी आ सकता है। 

5) पेट में ऐंठनअगर खाने के बाद आपके पेट में तेज दर्द होने लगा है और पेट से आसपास के हिस्से में ऐंठन होने लगी है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब