लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मैगी को लेकर सुनाया ये बड़ा फैसला, फिर होगी जांच, जानें इंस्टेंट नूडल्स खाने के नुकसान

By गुलनीत कौर | Updated: January 4, 2019 10:07 IST

बीते रिसर्च के दौरान मैगी में एमएसजी (मोनो सोडियम ग्लूटामेट) पाया गया जिसके बॉडी में जाने के बाद विभिन्न बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है

Open in App

सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक बार फिर मैगी नूडल्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले के नाम एक फैसला लिया गया है। न्यायालय ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ एनसीडीआरसी में सरकार के मामले में बृहस्पतिवार को आगे कार्यवाही की अनुमति प्रदान कर दी। इस मामले में सरकार ने कथित अनुचित व्यापार तरीके अपनाने, झूठी लेबलिंग और भ्रामक विज्ञापनों को लेकर 640 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

फैसला आने के ठीक बाद नेस्ले कंपनी ने उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में एनसीडीआरसी को सीएफटीआरआई की जांच को आगे की कार्यवाही का आधार बनाने के लिये कहा है। नेस्ले के मुताबिक मैगी नूडल के नमूनों में सीसे और अन्य सामग्री तय मानकों के अनुरुप ही थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस बार फिर से जांच करने के आदेश दिए हैं।

मैगी नूडल्स के नुकसान:

1) मैगी में 'वीट फ्लौर' या 'रिफाइंड वीट फ्लौर' या 'आल पर्पस फ्लौर' होता है, यह सभी मैदा है। जिसके अधिक सेवना से पेट को नुकसान होता है

2) मैगी को पैक करने से पहले डीप फ्राई किया जाता है। इसके इन्ग्रेडिएंट्स की बात कतरें तो दूसरे नंबर पर 'एडिबल ऑइल' है, यानी इसे बनाने के लिए तेल का अधिक इस्तेमाल किया जाता है

3) मैगी नूडल्स में 46 फीसदी सोडियम से बनही है जो कि सहता के लिए बेहद नुकसानदेह होता है

4) मैगी नूडल्स पर बीते सालों में हुए अध्ययनों के मुताबिक इसमें 'लेड' की भारी मात्रा होती है। इस तत्व नका अधिक सेवना सहता को भारी नुकसान पहुंचाता है

5) सैचुरेटेड और ट्रांस-फैट दो तरह के फैट होते हैं जो जंक फूड में पाए जाते हैं। सैचुरेटेड फैट को पचाना तो मुश्किल होता है। लेकिन मैगी नूडल्स में मौजूद ट्रांस-फैट को पचाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है

6) मैगी नूडल्स में सिट्रिक एसिड होता है जो कि एसिडिटी बनाता है। इसके सेवन से बॉडी में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अचानक बढ़ जाती है

7) बीते रिसर्च के दौरान मैगी में एमएसजी (मोनो सोडियम ग्लूटामेट) पाया गया जिसके बॉडी में जाने के बाद विभिन्न बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है

8) सिरदर्द, बॉडी में वीकनेस, हाथ-पांव में दर्द, पेट में बार बार खराबी, स्किन पर एलर्जी आदि दिक्कतें एमएसजी की वजह से होती हैं

9) इसके अलावा मैगी नूडल्स में मौजूद विभिन्न 'फैट्स' डायबिटीज की दिक्कत को जन्म दे सकते हैं। ये फैट बॉडी कोलेस्ट्रोल को तेजी से बढाते हैं, जिसके दिल के रोगों का ख़तरा भी बढ़ता है

10) मैगी के आता नूडल्स फ्लेवर में 'ड्राइड वेजिटेबल' होती हैं, जिनके केमिकल तरकी से सुखाया जाता है ताकि वे लंबे समय तक ठीक रहें। लेकिन सहता के लिए ये ठीक नहीं होती

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब