लाइव न्यूज़ :

Summer tips: गर्मियों में ज्यादा पसीना आने और पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 8 आसान उपाय

By उस्मान | Updated: July 3, 2021 12:59 IST

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मियों में घर से बाहर निकलते ही धूप और गर्मी के कारण पसीना आने लगता हैकुछ लोगों को तो इतना पसीना आता है कि कुछ ही मिनटों में वे पूरे भीग जाते हैंपसीने से बदबू ना आए, इतनी कोशिश आप कर सकते हैं

गर्मियों में पसीना आम बात है लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा पसीना आता है। जाहिर है पसीना आने से उलझन होने लगती है। इतना ही नहीं इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है क्योंकि पसीना बाहर निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

इसके अलावा पसीने से आपके शरीर से बदबू आने लगती है और कई बार आपको दोस्तों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोगों को पसीना ज्यादा क्यों आता है और इससे बचने के लिए वो क्या कर सकते हैं। 

सोने पहले लगाएं डिओडोरेंट

आपको रात को सोने से पहले डिओडोरेंट लगाना चाहिए। आपको बता दें कि सोते हुए भी पसीना आता है। पसीने से बचने के लिए आपका एंटीपरिस्पेंट डिओडोरेंट आपकी मदद कर सकता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो पसीना रोकते हैं। इसे लगाने से पहले अपने अंडरआर्म को साफ और सूखा लें। अगर पहली रात कोई असर नहीं दिख रहा है, तो लगातार इसे लगाएं।  

तनाव से रहें दूर

ज्यादा तनाव की वजह से भी पसीना आता है। इसलिए ज्यादा तनाव ना लें और खुश रहने की कोशिश करें। स्ट्रेस लेवल कंट्रोल करने के लिए ब्रीदिंग टेक्निक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप स्विमिंग, या बाथिंग कर सकते हैं। 

चुस्त और डार्क कपड़े न पहनें

जींस और शर्ट जैसे चुस्त कपड़े पहनने से आपको अधिक पसीना आ सकता है। इसलिए गर्मियों में पसीने से बचने के लिए आपको हल्के और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। इससे शरीर का तापमान कम रहता है और अंडरआर्म में पसीना आने के कम चांस होता है। इसके डार्क कपड़े न पहनें क्योंकि ऐसे कपड़ों में गर्मी ज्यादा लगती है। 

नहाने के बाद खुद को अच्छी तरह सुखाएं

अक्सर लोग नहाने के बाद जल्दबाजी में कपड़े पहना लेते हैं और शरीर को अच्छी तरह से पोंछते नहीं हैं जिसकी वजह से कई कीटाणु शरीर पर ही लगे रह जाते हैं। इसलिए साफ तौलिये से पूरा बदन पूंछना चाहिए।

मसालेदार चीजों से बचें

ज्यादा मसालेदार चीजें खाने से आपको ज्यादा पसीना आ सकता है। इसके अलावा कैफीन का अधिक सेवन भी पसीने के कारण बनता है। क्योंकि यह सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे एड्रेनल ग्लैंड्स प्रभावित होती है। इसलिए आपको पसीने से बचने के लिए मसालेदार चीजें कम खानी चाहिए।

आर्मपिट शेव करें

आर्मपिट शेव करें या फिर वैक्स से यहां के बाल हटाएं, लेकिन जैसे ही ग्रोथ आने लगे उससे कुछ दिनों के अन्दर ही ये काम करें। बालों में कीटाणु और गंदगी जमा होती है। इसलिए इनका साफ होना जरूरी है।

डायट पर ध्यान दें

खाने की जिन चीजों में सोडियम और फैट की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करने से अधिक पसीना आता है। इतना ही नहीं, इस पसीने के अधिक बदबूदार होने की संभावना भी होती है। इसलिए अपनी डायट पर खास ध्यान दें।

पसीने से बचने के कुछ अन्य उपाय

- शरीर के जिस हिस्से पर ज्यादा पसीना आता है उस पर आलू के पीस काटकर मलने से पसीना आना कम हो जाता है।- चेहरे पर ज्यादा पसीना आने पर खीरे के रस को चेहरे पर लगाने से पसीने से राहत मिलती है।- जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है उन्हें खाने में नमक की मात्रा कम कर देनी चाहिए।- कुछ लोग कम पानी पीते हैं जिसकी वजह से पसीने में ज्यादा बदबू आती है। पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए।- पसीने वाली जगहों के लगातार गीला रहने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसकी वजह से बदबू आने लगती है। इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।- रोज दिन में एक बार टमाटर का जूस पीने से ज्यादा पसीने से राहत मिलती है।- पैरों के तलवों में पसीना आने पर पानी में फिटकरी पाउडर डालकर थोड़ी देर उसमें पैर डालकर बैठने से पसीना कम आता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब