बालतोड़, दाद, खाज, छाजन, सोरायसिस जैसे 20 चर्म रोगों का काल हैं ये 9 चीजें, ऐसे करें यूज

By उस्मान | Updated: May 2, 2019 11:11 IST2019-05-02T11:11:33+5:302019-05-02T11:11:33+5:30

Summer Skin care tips in Hindi: गर्मियों में तेज धूप, धूल मिट्टी, उमस और पसीने की वजह से चर्म रोगों जैसे घमौरी, दाद, खाज, सफेद दाग, मुंहासे, फोड़े, फुंसी, रूसी, छाजन, छाल रोग, त्वचा का रंग बदलना से राहत दिलाएंगे ये उपाय.

Summer Skin care tips in Hindi: Home and Natural remedies for skin disease like eczema, psoriasis, acne, rosacea, ichthyosis, vitiligo, hives, seborrheic dermatitis | बालतोड़, दाद, खाज, छाजन, सोरायसिस जैसे 20 चर्म रोगों का काल हैं ये 9 चीजें, ऐसे करें यूज

फोटो- पिक्साबे

गर्मियों में तेज धूप, धूल मिट्टी, उमस और पसीने की वजह से चर्म रोगों जैसे घमौरी, दाद, खाज, सफेद दाग, मुंहासे, फोड़े, फुंसी, रूसी, छाजन, छाल रोग, त्वचा का रंग बदलना आदि का बहुत ज्यादा खतरा होता है। इसके अलावा गर्मी में प्रदूषण भी बढ़ता है जिससे चर्म रोगियों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। एक अध्ययन के मुताबिक शहरी और ग्रामीण इलाकों में 10 में से 7 लोग चर्म रोगों से परेशान हैं। 

दिल्ली के मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद अग्रवाल के अनुसार, शुरूआती लक्षणों के दौरान कुछ आसान उपायों से इन परेशानियों से राहत पाई जा सकती है लेकिन देरी करने पर स्थिति ज्यादा खतरनाक हो सकती है। किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। सही समय पर इलाज नहीं कराने से स्थिति गंभीर हो सकती है और आप लंबे समय तक इनका शिकार बन सकते हैं।

1) चंदन पाउडर
चंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध / गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

2) बादाम 
इस फेस पैक के लिए आपको थोड़े से बादाम और गुलाब जल चाहिए। दो से तीन बादाम पानी में भिगोकर रात भर छोड़ दें। त्वचा को छीलें और बादाम को मैश करके गुलाब जल के साथ मिलाएं। अपने चेहरे पर लगाएं।

3) शहद 
इसके लिए आपको शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल चाहिए। पहले शहद, सूखी ओट्स और एलोवेरा जेल को ब्लेंड करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद, पैक को गुनगुने पानी से धो लें।

4) शहद और अंडे का पाउडर
इस उपाय के लिए आपको अंडे का सफेद हिस्सा और शहद चाहिए। इसके लिए अंडे का सफेद भाग लें, इसे एक कटोरे में डालें। इसमें शहद की कुछ बूंदे डालकर मिक्स कर लें और प्रभावित हिस्से पर लगा लें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

5) नींबू का रस
कुछ नींबू का रस निकालें और प्रभावित क्षेत्र पर लागू करें। इसे अपने चेहरे पर लगाने के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें। इसे 10 से 15 मिनट तक रहने दें और फिर इसे सामान्य तापमान वाले पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे दिन में तीन बार भी उपयोग कर सकते हैं।

6) नीम का पानी
गर्मियों में त्वचा पर फुंसी होना भी आम समस्या है। रोम छिद्रों के संक्रमित होने पर फुंसी होती है। यह चेहरे, खोपड़ी, बगल, पीठ, छाती, गर्दन, जांघों और नितंबों पर कहीं भी हो सकती हैं। इससे राहत पाने के लिए आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा प्रभावित हिस्से पर सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।

7) मुल्तानी मिट्टी
गर्मियों में पसीना बैक्टीरिया और तेल के साथ मिलकर त्वचा पर मुंहासे पैदा करता है। ऐसा आपके छिद्रों के बंद होने से होता है। खासकर ऑयली स्किन वालों को यह समस्या बहुत होती है। इन्हें खत्म करने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालकर पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लहाना चाहिए।

8) सेब का सिरका
मेलास्मा चेहरे पर पड़ने वाले सामान्‍य निशान होते हैं। इसमें हमारे चेहरे की त्‍वचा पर भूरे धब्‍बे पड़ सकते हैं। हार्मोन परिवर्तन और तनाव के कारण चेहरे पर जो गहरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं उन का इलाज बहुत मुश्किल है। ये निशान अधिकतर महिलाओं में ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए आप सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।  

9) नारियल पानी
गर्मियों में फोड़े होने का भी बहुत खतरा होता है। ये फोड़े मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होते हैं जो नम, पसीने वाली त्वचा पर होते हैं। कई मामलों में यह इतने पीड़ादायक हो जाते हैं कि आपको दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। इनसे बचने के लिए आपको छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का रस और तरबूज का खूब सेवन करना चाहिए। 

Web Title: Summer Skin care tips in Hindi: Home and Natural remedies for skin disease like eczema, psoriasis, acne, rosacea, ichthyosis, vitiligo, hives, seborrheic dermatitis

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे