लाइव न्यूज़ :

Summer diet tips: गर्मियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है कच्चे आम की सब्जी, जानें बनाने का आसान तरीका

By प्रिया कुमारी | Updated: June 12, 2020 13:20 IST

Summer Health Tips: विटामिन सी से भरपूर आम खाने से न केवल इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि कई खतरनाक रोगों से बचने में भी मदद मिलती है

Open in App
ठळक मुद्देकुछ ही मिनटों में आप कच्चे आम की सब्जी बना सकते हैं।गर्मियों में कच्चे आम को इस तरह से भी खा सकते हैं।

गर्मयों में आम की दीवानगी से तो हर कोई वाकिफ है, ज्यादातर लोगों को आम बेहद पसंद होता है, पके आम से ज्यादा कच्चे आमों को लोग पसंद करते हैं। खास कर गर्मिंयों के सीजन में बड़े ही शौक से लोग आम खाते हैं, आम खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी यह बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना कच्चे आमों का सेवन करने से शरीर में खून से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं।

इसके अलावा आम के और भी कई फायदे होते हो जो हमे अलग-अलग तरीकों से खाने से मिलते हैं। हालांकि आम को कई तरीके से खा सकते हैं। आम का अचार जो अधिकतर लोगों को पसंद होता है।कच्चे आम की आप सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। जो बहुत ही आसान है, चलिए जानते हैं कि कैसे कच्चे आम की सब्जी को आसानी से बनाए और इसके क्या फायदे हैं।

बनाने का तरीका

कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले कच्चे आम के साथ, गुड़, जीरा,लाल मिर्च, राई, कढ़ी पत्ता, हींग और नमक की जरूरत पड़ेगी ये सारी सामान रख ले।

सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह से काट लें और उसे पानी में उबालने के लिए रख दें। अच्छी तरह उबलने के बाद आप उस पानी में थोड़ा सा गुड़ मिला लें। गुड़ मिलाने के बाद पानी के छानकर अलग कर लें और कच्चे आम के साथ लाल मिर्च को अच्छी तरह से मिला लें।  

इसके बाद आप उसमें थोड़ा सा पानी डालकर राई और कढ़ी पत्ता डाल दें और उसे उबलने के लिए छोड़ दें। अच्छी तरह उबलने के बाद उसमे नमक मिला लें। कच्चे आम की सब्जी पूरी तरह तैयार है। इसे आप रोटी के साथ या चावल के साथ खा सकते हैं। 

कच्चे आम के फायदे

बढ़ती गर्मी और धूप में शरीर से अधिक मात्रा में पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, और अक्सर लोग लू का शिकार हो जाते हैं। इससे बचने के लिए आप पूरी गर्मी कच्चे आमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो आपको गर्मियों में स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगा। आप आम को नियमित रूप से लेना शुरू करके डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बचाव कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो आम का जूस भी पी सकते हैं

कच्चे आम का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती है। गर्मिंयों में कच्चे आम का सेवन करने से आपको होने वाली कब्ज, दस्त पुरानी अपच और अपच जैसी परेशानियों से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा आप पाचन शक्ति को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे आम को किसी भी तरह आप चाहे तो लेना चाहिए। 

दिल की बीमारियों के लिए कच्चा आम किसी वरदान से कम नहीं। आज कल ज्यादातर लोग दिल की बीमारी से पीड़ित रहते हैं, ऐसे में कच्चें आम को इस्तेमाल से दिल की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। दिल के रोगों के अलावा ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और हार्ट अटैक आने का खतरा कम रहता हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत