Diet tips: वायरस और भीषण गर्मी से एक साथ राहत पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें

By उस्मान | Updated: June 28, 2021 09:38 IST2021-06-28T09:38:51+5:302021-06-28T09:38:51+5:30

विटामिन सी से भरपूर इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और गर्मी से राहत मिलती है

summer health tips: include these 5 vitamin rich foods in your diet to fight virus and heat wave | Diet tips: वायरस और भीषण गर्मी से एक साथ राहत पाने के लिए खाएं ये 5 चीजें

डाइट टिप्स

Highlightsविटामिन सी से भरपूर इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैइन चीजों के सेवन से गर्मी से भी राहत मिलती है गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए करें इन चीजों का सेवन

कोरोना वायरस और गर्मी दोनों ने जीवन को बदहाल किया हुआ है। कोरोना की वजह से जहां रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है, वहीं भीषण गर्मी की वजह से रोजाना के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो इन दोनों समस्याओं से एक साथ राहत देने में मदद कर सकती हैं। 

तरबूज

गर्मियों में इसे खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं। तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है।

इस फल में 92% लिक्विड होता है जिससे बॉडी को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है। जिन लोगों को किडनी में पथरी होती है, उन्हें इसका इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।

हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। तरबूज में प्रोटीन, कई तरह के विटामिन्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, तांबे, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है।  

आम

आम में फाइबर, पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन बी-6, विटामिन ए और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है।

गर्मियों में प्रतिदिन आम के सेवन से न सिर्फ शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने में मदद भी करता है।

आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है। आम खाने से आंखें चमकदार रहती हैं, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

सेब

तमाम जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर सेब के फायदे को लेकर तमाम शोध हुए हैं। इन शोधों के आधार पर ही डॉक्टर्स हमें हर रोज सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब सबसे ज्यादा पापुलर फलों में शामिल है।

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को मजबूजी देते हैं जिससे शरीर को भूख का एहसास नहीं होता है और वजन तेजी से घटता है। सेब में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिमाग में खून के प्रवाह को सही करते हैं।  

बात करें, तो इसे पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। सेब सामान्य से लेकर गंभीर शारीरिक समस्याओं का इलाज करने की क्षमता रखता है। सेब के गुण आपको डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर से बचाने में भी सहायक है। 

खरबूज

खरबूज एक ऐसा फल है जिसमें 95 पानी होता है और गर्मियों में लोग इसे खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। ये फल शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता बल्कि यह काफी हेल्‍दी भी होता है।

खरबूज में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैलोरी, विटामिन ए, बी और सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो शरीर के पोषण के लिए बहुत जरूरी है।

गर्मी के मौसम में इससे शरीर को ठंडक तो मिलती ही है, साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। वहीं यह किडनी की सफाई भी करता है। क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए खरबूज काफी फायदेमंद होता है।

मौसमी

मौसमी और संतरा, एक ऐसे फल है जिसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है। ये खाने में स्वादिष्ट भी होते हैं और इनके सेवन से सेहत को भी फायदा होता है।

गर्मियों में बड़े चाव से लोग मौसम्बी खाते हैं और इसका जूस भी पीते हैं। मौसम्बी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत बनती है, कब्ज से राहत मिलती है और ये फल वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी और एड्स में मौसम्बी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Web Title: summer health tips: include these 5 vitamin rich foods in your diet to fight virus and heat wave

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे