लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर और खोखला बना सकती है ये चीज, गर्मियों में सावधानी से करें सेवन

By उस्मान | Updated: April 10, 2019 12:18 IST

Summer health tips in Hindi: इस चीज में एसिड पाया जाता है, जो हड्डियों के बीच का फ्लुइड को खत्म करने के साथ हड्डियों की डेंसीटी को कम कर उनको कमजोर और खोखला कर देता है। इतना ही नहीं, नींबू में मौजूदा अम्ल एसिड आंतों को भी नुकसान पहुंचता है

Open in App

गर्मियां शुरू हो गई हैं। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लेमन सोडा, शिकंजी, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का खूब सेवन किया जाता है। अक्सर ऐसा माना जाता है कि नींबू में मौजूद एसिड की वजह से बहुत ज्यादा नींबू का रस पीना हड्डियों के लिए बुरा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सच है? कई लोग ऐसा मानते हैं कि नींबू रस से हड्डियों पर बुरा सर पड़ता है जबकि कई लोग मानते हैं कि नींबू गठिया के मरीजों के लिए प्रभावी है। 

नींबू का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है। इसका सेवन बीपी लो होने पर, गर्मी लगने पर, लू ना लगने के लिए, पेट दर्द शांत करने के लिए, मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन कई लोग नींबू पानी का या मात्र नींबू का सेवन करना अपनी आदत बना लेते हैं। आपको बता दें कि इसका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन करना मुसीबत का कारण बन सकता है।

हड्डियों को होता है नुकसानऐसा कहा जाता है कि नींबू का ज्यादा मात्रा में सेवन हड्डियों को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। नींबू में पाये जाने वाले एसिड हड्डियों के बीच का फ्लुइड को खत्म करने के साथ हड्डियों की डेंसीटी को कम कर उनको कमजोर और खोखला कर देता है। इतना ही नहीं, नींबू में मौजूदा अम्ल एसिड आंतों को भी नुकसान पहुंचता है जिसके कारण एसिडिटी, अल्सर, शरीर में सूजन बने रहना जैसी परेशानी हो जाती हैं।  

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्सनींबू से हड्डियों को होने वाले नुकसान को लेकर एक्सपर्ट्स की राय अलग है। न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा के अनुसार, आमतौर पर नींबू को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। खासकर सुबह के समय नींबू पानी पीने से आपको ज्यादा फायदा होता है। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि नींबू स्वास्थ्य के लिए बुरा हो सकता है। विटामिन सी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से नींबू गठिया से राहत दिलाने में मदद करता है लेकिन इससे हड्डियों को नुकसान होता है, इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है।

एक दिन में कितनी मात्रा में नींबू का सेवन सही है? शिखा के अनुसार, आपको एक दिन में नींबू का सीमित सेवन करना चाहिए। एक दिन में दो नींबू का रस आपको हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त है। अगर आप डायबिटीज के मरीज नहीं, तो आप इसके साथ चीनी और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जीरा या जीरा पाउडर को अपने नींबू के रस और पानी में मिला सकते हैं और हर दिन एक गिलास शिकंजी पी सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब