लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, जीवन में कभी नहीं हो सकता ये वाला कैंसर, अगर इस तरीके से खायेंगे प्याज और लहसुन

By उस्मान | Updated: February 27, 2019 12:08 IST

अध्ययन के अनुसार, लहसुन, प्याज और हरी प्याज जैसी सब्जियों को दुनियाभर में खाया जाता है। इनमें बायोएक्टिव यौगिक, विशेष रूप से, फ्लेवानोल्स और ऑर्गेनोसल्फर पाए जाते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार तत्वों खत्म कर सकते हैं। 

Open in App

भारत में प्याज और लहसुन का खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन चीजों के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे भी हैं। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि यह दोनों चीजें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचा सकती हैं।

अध्ययन के अनुसार, लहसुन, प्याज और हरी प्याज जैसी सब्जियों को दुनियाभर में खाया जाता है। इन सब्जियों को एलियम सब्जियों की श्रेणी में रखा जाता है। इनमें बायोएक्टिव यौगिक, विशेष रूप से, फ्लेवानोल्स और ऑर्गेनोसल्फर पाए जाते हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार तत्वों खत्म कर सकते हैं। 

एशिया-पैसिफिक जर्नल ऑफ क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर इन सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो कोलोरेक्टल कैंसर (सीआरसी) को विकसित होने से रोका जा सकता है।

लहसुन के अन्य फायदेलहसुन और शहद का मिश्रण इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाता है। इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है।

इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है

इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं। इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता

फंगल इंफेक्‍शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम करता है।

यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

प्याज के अन्य स्वास्थ्य फायदेप्याज के छिलके में क्यूरेसेटिन (quercetin) नाम का पिग्मेंट तत्व होता है, जो प्याज को उबालने के बाद भी नष्ट नहीं होता है। साल 2015 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, प्याज के छिलकों के रस से अधिक वजन वाले लोगों में ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

 जी हां, प्याज के छिलके बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए छिलकों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर सुबह इस पानी को पियें। प्याज के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो कि पेट में होने वाले इन्फेक्शन में आराम दिलाते हैं। प्याज के छिलकों में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं।

टॅग्स :कैंसरहेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब