लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का दावा, कोरोना के जोखिम मौत का खतरा कम करती है सस्ती दवा Colchicine, जानें दवा के फायदे-नुकसान

By उस्मान | Updated: January 25, 2021 13:47 IST

कोरोना वायरस की दवा : इस दावा के परिणाम जल्द ही प्रकाशित होने वाले हैं

Open in App
ठळक मुद्देकम नहीं हो रहा कोरोना वायरस का प्रकोप गाउट के इलाज में होने वाली सस्ती दवा कोरोना के खिलाफ प्रभावीदवा को लेकर जल्द प्रकाशित होंगे परिणाम

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर आई है कि कनाडा में एक प्रमुख क्लिनिकल ट्रायल में यह पता चला है कि कोल्चिसिन (colchicine) नामक एक सस्ती एंटी इंफ्लेमेटरी दवा कोरोना वायरस की जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को काफी कम कर सकती है। 

शोधकर्ताओं ने इस दवा को कोरोना से पीड़ितों के लिए 'महत्वपूर्ण आशा' माना है। मॉन्ट्रियल हार्ट इंस्टीट्यूट (आईसीएम) के प्रमुख जीन-क्लाउड टार्डिफ ने 'कोलकोरोना' नाम के अध्ययन का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि दवा के सारे रिजल्ट जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में पता चला है कि कोल्चिसिन दवा ने कोविड-19 से संबंधित मौतों में 20 प्रतिशत से अधिक कमी के ठोस परिणाम प्रदान किए। इसके अलावा इससे अस्पताल में भर्ती होने में 25 प्रतिशत की कमी, वेंटिलेटर की आवश्यकता में 50 प्रतिशत की कमी और मौतों में 44 प्रतिशत की कमी पाई गई है।

विकासशील देशों को होगा फायदाशोधकर्ताओं का कहना है कि उनकी खोज सिर्फ फ्रांस, कनाडा और अमेरिका और जी-8 देशों में ही उपयोगी नहीं होगी, बल्कि ) विकासशील देशों, गरीब देशों, अफ्रीका, एशियाई देशों को भी फायदा होगा क्योंकि यह सस्ती है।

इस दवा का नियामक एजेंसियों, ईएमए (यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी), कनाडा में हेल्थ कनाडा, यूएस में एफडीए द्वारा तेजी से समीक्षा की जाएगी, जो डेटा की जल्दी समीक्षा करेंगे। 

कोल्चिसिन (colchicine) दवा क्या है ?

कोल्चिसिन एक शक्तिशाली सूजन-रोधी दवा है जो बहुत लंबे समय से जानी जाती है, इसकी खोज 150 साल पहले की गई थी। यह कोलिचम ऑटमेडेल (Colchicum autumnale) नामक पौधे से निकाला जाता है। 

कोल्चिसिन (colchicine) का प्रयोग

इस दवा का उपयोग विभिन्न बीमारियों जैसे कि गाउट, सूजन गठिया और अन्य लोगों में पेरिकार्डिटिस के इलाज के लिए किया जाता है। यह दवा पहले से ही कई फार्मेसियों में उपलब्ध है क्योंकि यह कई बीमारियों के लिए सुरक्षित और सस्ते में उपयोग किया जाता है। 

कोल्चिसिन (colchicine) के साइड इफेक्ट्स

हेल्थ लाइन के अनुसार, बहुत अधिक मात्रा में इस दवा का सेवन मृत्यु का कारण गंभीर हो सकता है। इस दवा को कभी भी अपने चिकित्सक द्वारा निर्धारित से अधिक न लें। यह आपके संक्रमण या रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकता है। 

यदि आप इसे 6 महीने या उससे अधिक समय तक लेते हैं तो यह दवा आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आप वरिष्ठ हैं तो आपका जोखिम अधिक है।

इसके साथ कोलेस्ट्रॉल की दवाएं लेने से मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा इसके दुष्प्रभाव में पेट में दर्द, कब्ज़, दस्त, जी मिचलाना और उल्टी शामिल हैं। 

जायडस कैडिला के दूसरे चरण के परीक्षण से ‘सकारात्मक परिणाम’

दवा कंपनी जायडस कैडिला ने सोमवार को कहा कि मैक्सिको में कोविड-19 के मरीजों पर उसकी दवा डेसीडुस्टैट के दूसरे चरण के परीक्षण के नतीजे सकारात्मक हैं। जायडस कैडिला को जून 2020 में मैक्सिको के नियामक प्राधिकरण से कोविड-19 के इलाज की संभावित दवा डेसीडुस्टैट के परीक्षण की अनुमति मिली थी।

कैडिला हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को बताया कि कोविड के इलाज में डेसीडुस्टैट के दूसरे चरण के परीक्षण सकारात्मक रहे हैं। कंपनी ने बताया कि इस दवा के इस्तेमाल से लाल रुधिर कणिकाओं के निर्माण में बढ़ोतरी हुई और ऑक्सीजन स्तर में भी सुधार हुआ। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब