लाइव न्यूज़ :

जल्दी ही भारत में शुरू होगा बिना चीड़-फाड़ किए शव परीक्षण

By भाषा | Updated: December 3, 2019 16:54 IST

भारत इस पद्धति की शुरुआत करने वाला पहला दक्षेस देश होगा।

Open in App
ठळक मुद्देएम्स और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद मिलकर ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैंएम्स में हर साल करीब तीन हजार शव परीक्षणा किए जाते हैं

सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत में जल्दी ही एक नयी तकनीक से शव परीक्षण किया जा सकेगा जिसमें शवों की चीड़-फाड़ करने की जरूरत नहीं होगी। भारत इस पद्धति की शुरुआत करने वाला पहला दक्षेस देश होगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने राज्यसभा को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद मिलकर ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जिसमें बिना चीड़-फाड़ किए ही शव परीक्षण (वर्चुअल ऑटोप्सी) हो सकेगा।

इसका एक मकसद शवों का गरिमामय तरीके से निस्तारण भी है। उन्होंने प्रश्नकाल में विभिन्न पूरक सवालों के जवाब में कहा कि इस तकनीक के अगले छह महीने में चालू होने की संभावना है। यह तकनीक स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, नार्वे सहित कई देशों में शुरू हो गया है। ह

र्षवर्धन ने कहा कि नयी पद्धति में समय भी कम खर्च होगा और यह किफायती भी होगी। इसमें डिजिटल रिकार्ड भी रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी एम्स में हर साल करीब तीन हजार शव परीक्षणा किए जाते हैं। 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं