लाइव न्यूज़ :

धीरे-धीरे हड्डियों को गलाने के साथ किडनी की पथरी बना देती हैं ये 15 चीजें

By उस्मान | Updated: March 23, 2019 11:06 IST

इन चीजों के अधिक सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिससे आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है, एक ऐसी स्थिति जिसमें हड्डियां कमजोर और पतली होने लगती हैं। 

Open in App

सोडियम का अधिक सेवन शरीर के लिए अच्‍छा नहीं होता। इससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अधिक सोडियम बल्ड प्रेशर को बढ़ा देता है, यह हृदय रोग, स्ट्रोक, और गुर्दे की बीमारी के लिए भी एक जोखिम कारक है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, अधिक मात्रा में सोडियम के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। इतना ही नहीं इतनी मात्रा में सोडियम का सेवन करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर, रिटेंश वाटर, मोटापा बढ़ना, सूजन, हाइपरटेंशन, मुहांसे, जलन और सूजन आदि की भी समस्या हो सकती है। 

एक दिन में कितना सोडियम लेना चाहिएडॉक्टर के अनुसार, रोजाना आपको 2,300 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको सोडियम की वजह से पहले कभी गुर्दे की पथरी हुई है, तो आपको भूलकर भी 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं लेना चाहिए।

किडनी की पथरी का खतराबहुत अधिक मात्रा में सोडियम डाइट लेने से किडनी की पथरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि यह आपके यूरिन यानी मूत्र में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है। यही वजह है कि डॉक्टर किडनी की पथरी से बचने के लिए कम सोडियम वाली डाइट लेने की सलाह देते हैं। इतनी मात्र में सोडियम के सेवन ब्लड प्रेशर और दिल के लिए भी हेल्दी होता है।

धीरे-धीरे हड्डियां गला देता है सोडियमअधिक मात्रा में सोडियम के सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है जिससे आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है, एक ऐसी स्थिति जिसमें हड्डियां कमजोर और पतली होने लगती हैं।

ज्यादा सोडियम वाली खाने की चीजेंदिल्ली की मशहूर न्यूट्रिशनिश्ट और डाइटीशियन शिखा ए शर्मा के अनुसार, नमकीन, डिब्बाबंद मांस, बेकन वाली चीजें, सॉसेज, फ्रोजन ब्रेडेड मीट, पिज्जा, झींगा, सूप, पनीर, वेजिटेबल जूस, चटनी, डिब्बाबंद बीन्स, नमक जैसी चीजों में अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब