लाइव न्यूज़ :

कैंसर का इलाज : शोधकर्ताओं का दावा, कैंसर रोधी दवाओं में उपयोगी साबित हो सकता है घोंघा का म्यूकस

By उस्मान | Updated: October 20, 2021 15:11 IST

इससे सूक्ष्मरोधी दवाओं के साथ ही पानी में जहरीले तत्वों का पता लगाने में किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे सूक्ष्मरोधी दवाओं के साथ ही पानी में जहरीले तत्वों का पता लगाने में किया जा सकता हैघोंघा का म्यूकस सामान्य तौर पर कृषि के लिए फायदेमंद माना जाता हैअध्ययन हाल में ‘नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में छपा है

घोंघा का म्यूकस काफी फायदेमंद होता है और इसका इस्तेमाल कैंसर रोधी दवाओं और सूक्ष्मरोधी दवाओं के साथ ही पानी में जहरीले तत्वों का पता लगाने में किया जा सकता है। यह जानकारी शोधकर्ताओं ने दी है। 

घोंघा का म्यूकस सामान्य तौर पर कृषि के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह अध्ययन हाल में ‘नेचर साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में छपा है। शोधकर्ताओं ने बृहद् अफ्रीकी घोंघा के म्यूकस पर शोध किया। इसे एचाटिना फुलिका के नाम से भी जाना जाता है।

पुणे के जूनार में श्री शिव छत्रपति कॉलेज के जीव विज्ञान एवं शोध केंद्र के प्रमुख और शोधकर्ता प्रोफेसर डॉ. आर. डी. चौधरी ने कहा कि एचाटिना फुलिका दिखने में सुंदर घोंघा होता है जिसे भारत में 'गंभीर कृषि पेस्ट' का दर्जा हासिल है। 

यह शोध सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (सी-मेट) पुणे, दक्षिण कोरिया के सूवोन में नैनोपार्टिकल्स टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री, स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सुंगक्यूनक्वान विश्वविद्यालय और सऊदी अरब के किंग सऊद विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी कॉलेज ऑफ साइंस के साथ मिलकर किया गया। 

चौधरी ने बताया, 'एचाटिना फुलिका अपने पैर से एक चिपचिपा द्रव पदार्थ छोड़ता है। म्यूकस घोंघा के पूरे जीवन चक्र में कई तरह के कार्य संपादित करता है।' 

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्टहेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!