लाइव न्यूज़ :

दाद, खजुली, फुंसी जैसे भयंकर चर्म रोगों को बिना दवाई ठीक करने के 5 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: February 15, 2020 07:28 IST

सर्दियों में सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फोड़े, फुंसी होने खतरा होता है।

Open in App

सर्दियों के मौसम में खुजली व दाद की समस्या जोरों पर होती है। यह एक ऐसा फंगस इंफेक्शन है, जो एक बार हो जाए तो जल्दी सही नहीं होता है। सही समय पर इलाज नहीं कराने से शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बढ़ता चला जाता है। खाज, खुजली और दाद के लिए दवाओं का लंबा कोर्स चलता है जिसे पूरा करना जरूरी है, वरना यह समस्या दोबारा आपको परेशान कर सकती है। 

ठंडी हवा और धूप की कमी का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। यही वजह है कि ठंड में त्वचा अधिक शुष्क होने लगती है। इतना ही नहीं, इस मौसम में त्वचा से जुड़े कई रोग भी जल्दी हो जाते हैं। सर्दियों में सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, फोड़े, फुंसी होने खतरा होता है।

किसी भी तरह के चर्म रोग होने और उसके उपचार में साफ-सफाई, खानपान और जीवनशैली का अहम रोल है। लापरवाही बरतने पर ये रोग पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। हम आपको इन चर्म रोगों से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं जिन्हें आपको दवाओं के साथ ट्राई करना चाहिए। इनसे आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 1सबसे पहले आपको लहसुन की पांच कलियां लेनी है। उन कलियों को पीसकर उनका रस निकाल लेना है। अब आपको इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाना है। सरसों का तेल एक बहुत ही बढ़िया घरेलू औषधि है। इसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को दाद खाज खुजली की समस्या दूर हो सकती है। इसमें आपको थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स करना है। अब आपको इन दोनों चीजों को फेट कर अच्छे से मिलाना है। एक रुई की सहायता से इस मिश्रण को दाद,खाज, खुजली वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाना है। 

उपाय नंबर 2एलोवेरा भी एक बेहतरीन घरेलू औषधि है जिसके इस्तेमाल से तुरंत खुजली गायब हो सकती है। दाद खाज खुजली की जगह पर एलोवेरा का रस लगा सकते हैं इससे तुरंत ही खुजली सही हो सकती है। 

उपाय नंबर 3अब यदि आपके भयंकर खुजली हैं तो आपको नीम या गिलोय का सेवन करना है या आपके खून को बिल्कुल स्वच्छ कर सकती है। आप इमली के बीज को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर दाद पर लगाने से भी बहुत आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 4इसके लिए आपको नींम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लेना। अब इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लेना। अब इसे दिन में तीन बार आपको दाद पर लगाना है बहुत जल्द आराम मिल सकता है। 

उपाय नंबर 5चंदन पाउडर में क्लींजिंग गुण होते हैं। इसे दूध या गुलाब जल के साथ मिलाने से भी दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको चंदन पाउडर, दूध। गुलाब जल चाहिए। पहले चंदन पाउडर को दूध या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।

इस बात का रखें ध्यानइसके साथ आपको यह भी ध्यान रखना है कि जहां पर दाद खाज खुजली हुआ है, वहां पर आपको साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है। आपको इस नुस्खे को दिन में तीन बार दोहराना है। इससे आपकी दाद-खुजली बहुत जल्द ठीक हो सकती है। 

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार