लाइव न्यूज़ :

बेदाग निखरी त्वचा पाने के उपाय : चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियां, झाइयां कुछ दिनों में दूर कर देंगी ये 8 चीजें, रंग भी होगा साफ

By उस्मान | Updated: August 26, 2020 12:26 IST

त्वचा की देखभाल कैसे करें : आपके घर में मौजूद चीजें आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने का काम कर सकती हैं

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के मौसम में पिंपल्स का सबसे अधिक खतरा होता हैघर की खाने-पीने की चीजें आपका रंग कर सकती हैं साफबाजार के महंगे उत्पादों से बचें, इनमें केमिकल होते हैं

त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। स्किन का ख्याल नहीं रखने से, धूल मिट्टी व प्रदूषण के कारण चेहरे की रंगत बेकार हो जाती है। 

सभी लोग अपने रंग को गोरा व निखरा हुआ बनाना चाहते हैं लेकिन प्रदूषण व खराब जीवनशैली का त्वचा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ साता है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर कालापन आ सकता है।

अपनी रंगत में निखार लाने के लिए वह बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी क्रीम का प्रयोग करती हैं। इन क्रीम्स में भरपूर मात्रा में कैमिकल्स मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।

हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से आपके चेहरे से कालेपन की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी व साथ ही आपके चेहरे का रंग गोरा हो जाएगा।

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए अंडा अंडा त्वचा को पोषण देने का काम करता है। अंडे के प्रयोग से चेहरे की रंगत में निखार आता है। इसके लिए अंडे के सफेद हिस्से में एक चम्मच सेब का पेस्ट मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच जैतून का तेल, दो चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।

अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद पिंपल्स व काले दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और आपके चेहरे की रंगत में निखार आएगा।

स्किन पिगमेंटेशन के लिए स्ट्रॉबेरी और नींबूअगर आपकी स्किन नॉर्मल है तो स्ट्रॉबेरी को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद व नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसको अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में तीन बार प्रयोग करने से पिगमेंटेशन समस्या दूर हो जाएगी।

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए शहद और नींबू अपने चेहरे के रंग को गोरा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा दही ले। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिलावट को अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

जब यह अच्छे से सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अगर आप सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का प्रयोग करती हैं तो आपका रंग दूध के समान गोरा हो जाएगा।

रंग गोरा करने के लिए गाजर का रसअगर आप अपने रंग को गोरा करना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह नाश्ते में एक गिलास गाजर का जूस पिए। गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के खून को साफ और शुद्ध बनाने का कार्य करते हैं।

इसके अतिरिक्त गाजर का जूस हमारे रक्त कणिकाओं की संख्या को भी कम करने का कार्य करता है। जिससे धीरे-धीरे स्किन का रंग गोरा होने लगता है। अगर आप दोगुना फायदा पाना चाहते हैं तो गाजर के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं।

बेदाग निखरी त्वचा के लिए शहद और संतरे का छिलकाऑयली स्किन और नार्मल स्किन के लोगों को संतरे के छिलके से बना फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने के लिए संतरे के छिलके को उतार कर इसे तेज धूप में सूखा ले।

सुखाने के बाद इससे मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से पीस कर बारीक दानेदार पेस्ट बना ले। अब इसे किसी भी हवा बंद डिब्बे में बंद कर रख ले। इसके बाद जरूरत पड़ने पर एक चम्मच पेस्ट में हल्दी बेसन शहद मिलकर अपने चहरे पर लगायें और बेदाग निखरी त्वचा पाएं।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब