लाइव न्यूज़ :

तिल और मस्से कितने ही बड़े क्यों न हो, जड़ से साफ कर देंगे पान के पत्ते, ऐसे करें इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: February 22, 2019 11:56 IST

अगर आप अपने चेहरे और शरीर के किसी भी अंग से तिल और मस्से को दूर करना चाहते हैं, तो पान के पत्ते इसका सबसे बेहतर और असरदार उपाय है।

Open in App

तिल (Mole) और मस्से (Wart) किसी भी इंसान की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। इनकी अनदेखी या सही समय पर सही इलाज नहीं करने से आपको आगे चलकर और ज्यादा मुसीबत हो सकती है। कई बार लोग तिल और मस्से हटाने के लिए नये-नये बाजारी नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि इनसे आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 

अगर तमाम इलाज और उपायों के इस्तेमाल के बावजूद आपको फायदा नहीं हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको एक आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं जिससे आपको काफी हद तक लाभ हो सकता है। यह आयुर्वेदिक उपाय है पान का हरा पत्ता। 

तिल और मस्से हटाने के लिए ऐसे करें पान के पत्ते का इस्तेमालअगर आप अपने चेहरे और शरीर के किसी भी अंग से तिल और मस्से को दूर करना चाहते हैं, तो पान के पत्ते इसका सबसे बेहतर और असरदार उपाय है। यह आपके मस्से और तिल को जड़ से साफ कर देंगे। सबसे बड़ी बात पान के पत्ते से चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। पान के पत्ते के साथ आपको सफेद चूने का इस्तेमाल भी करना होगा। सफेद चूना और पत्ते दोनों चीज आपको पान वाली दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी। 

- सबसे पहले पान के पत्ते पर थोड़ा सा चूना लगायें - इसके बाद जहां पर मस्सा या तिल हो, वहां पर उसे लगाएं और उसे सूखने दे- ऐसा आपको दो से तीन बार करना होगा

इस बात का रखें ध्यानजब भी आप यह नुस्खा प्रयोग करेंगे, तो आपको थोड़ी जलन महसूस हो सकती है। लेकिन कुछ समय बाद जलन खत्म हो जाएगी। ऐसे नुस्खे को इस्तेमाल करने आपके चेहरे से तिल और मस्से हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे। 

तिल और मस्सों को कैसे खत्म करते हैं चूना और पान के पत्तेमस्से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) नामक वायरस के कारण होते हैं जबकि तिल तब होते हैं, जब त्वचा में कोशिकाएं पूरे त्वचा में फैलने के बजाय एक क्लस्टर में बढ़ती हैं। इन कोशिकाओं को मेलानोसाइट्स कहा जाता है और ये पिग्मेंट बनाती हैं, जो त्वचा को अपना प्राकृतिक रंग देता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पान और चूने में एंटीवायरल गुण होते हैं जो संक्रमित एपिडर्मल सेल्स पर हमला करता है और कोशिकाओं के भीतर वायरस को मारता है।

टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सब्यूटी टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब