लाइव न्यूज़ :

किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 4 संकेत, किडनी की पथरी को गला देती हैं 2 चीजें

By उस्मान | Updated: August 23, 2019 12:40 IST

signs, symptoms, causes of kidney problems: शरीर का हमेशा ठंडा रहना, नींद ज्यादा आना और और ज्यादा पेशाब आना किडनी खराब होने के संकेत हैं, जिन्हें सही समय पर पहचानकर इलाज कराने में मदद मिल सकती है.

Open in App

किडनी शरीर का मुख्य अंग है इसके खराब होने पर आपका जीवन नर्क बन सकता है। किडनी का काम शरीर गंदगी हटाना, खून साफ करना, तरल पदार्थ बैलेंस करना, खून से मिनरल्स हटाना, खाने की चीजों से अपशिष्ट हटाना, रेड ब्लड सेल्स बनाने वाले हार्मोन बनाना, हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है। 

किडनी में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर जहरीले पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और इसका सीधा असर दूसरे अंगों पर पड़ता है जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। 

खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से आज अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित हैं। हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं को भी यह समस्या तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। 

आजकल लोगों में क्रॉनिक किडनी डिजीज यानी गुर्दे खराब होने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर वक्त रहते हमें किडनी की परेशानी का मालूम हो जाए, तो इसका समय पर इलाज कराया जा सकता है। हम आपको इसके लक्षण बता रहे हैं जिन्हें आप समय पर पहचानकर इस बीमारी का इलाज करवा सकते हैं।

किडनी खराब होने से पहले ये 3 संकेत देता है शरीर

1) अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है।

2) किडनी के काम न करने के कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सांस लेने में तकलाफ होने लगती है।

3) वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज और खुजली निकलने लगती है। 

4) जब किडनी खराब होने लगती है, तो पीड़ित को पेशाब में कमी महसूस हो सकती है। यानि अगर आपको लग रहा है कि आप जितना पानी पी रहे हैं और उतना पेशाब नहीं आ रहा है, तो सतर्क हो जाएं। इसका सीधा संबंध आपकी किडनी की कार्यक्षमता से हो सकता है।

किडनी और पेशाब की नली की पथरी को बाहर निकाल सकती हैं ये 2 चीजें

कैल्शियम युक्त आहार- शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने से ऑक्सलेट का स्तर बढ़ जाता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपनी उम्र के हिसाब से कैल्शियम को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 साल से अधिक आयु के लोगों को रोज़ाना 1,000 मिली कैल्शियम की ज़रूरत होती है और इसे अवशोषित करने के लिए 800-1,000 आईयू विटामिन डी की आवश्यकता होती है।

खून पानी पियें- ज्यादा पानी पीने से शरीर हाईड्रेट रहता है और इससे स्टोन भी यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाता है। इसलिए, रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएँ। इसके अलावा आप नींबू और संतरे का रस भी पी सकते हैं। इसमें सिट्रिक एसिड होता है, जो स्टोन बनने से रोकता है। किडनी स्टोन से पीड़ित मरीज़ अपने सुबह की शुरुआत चाय या कॉफ़ी से न करें, क्योंकि इससे स्टोन का साइज़ बढ़ सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब