लाइव न्यूज़ :

ज्यादा शराब पीने से आपका लीवर खराब हो गया या होने वाला है, इन 5 लक्षणों से समझें, सही इलाज में मिल सकती है मदद

By उस्मान | Updated: October 20, 2021 14:52 IST

अगर आप ज्यादा शराब पीते हैं तो आपको इन लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए

Open in App
ठळक मुद्देअगर आप ज्यादा शराब पीते हैं तो आपको इन लक्षणों पर नजर रखनी चाहिएकिसी भी लक्षण को न करें नजरअंदाज सही समय पर इलाज में मिल सकती हिया मदद

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और यह सबसे ज्यादा लीवर के लिए खतरनाक है. शराब के सेवन से न सिर्फ लीवर खराब हो सकता है बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य पर भारी प्रभाव पड़ सकता है। शराब से लीवर के डैमेज होने को अल्कोहल-रिलेटेड लीवर डिजीज (एआरएलडी) के रूप में भी जाना जाता है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सिर्फ शराब ही नहीं कई अन्य कारक भी लीवर को खराब कर सकते हैं। शराब के अधिक सेवन से लीवर तीन अलग-अलग बीमारी हो सकती हैं जिसमें अल्कोहलिक फैटी लीवर डिजीज, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस और अल्कोहलिक सिरोसिस है।

शराब के अत्यधिक सेवन से जब लीवर खराब होने लगता है तो शरीर आपको कुछ संके देता है। इन लक्षणों को समझकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका लीवर खराब होने वाला है या हो गया है। इन लक्षणों को समझें और सही समय पर सही इलाज कराएं। 

हमेशा थकान रहनाजहां तक आपके लीवर का संबंध है, थकान इसका शुरुआती लक्षण हो सकता है। अधिक शराब का सेवन लीवर को प्रभावित करता है जिससे आप हमेशा कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। यह लंबे समय तक चल सकता है, हल्का हो सकता है या गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।

भूख में कमीबड़ी मात्रा में शराब का सेवन आपकी भूख को दबा सकता है। यह आपको मिचली, कम ऊर्जावान महसूस करा सकता है। इसके अलावा, शरीर में उचित पोषक तत्वों और खनिजों की कमी के कारण, यह लीवर की कोशिका क्षति में योगदान दे सकता है।

मतलीअल्कोहलिक हेपेटाइटिस जैसी लीवर की बीमारी अक्सर मतली और उल्टी का कारण बन सकती है। इसके अलावा आपको पेट की खराबी, बेचैनी और निम्न श्रेणी का बुखार जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

बेवजह वजन घटना अधिक शराब के सेवन से भूख में कमी हो सकती है. इससे आपका वजन कम हो सकता है और यह निशानी है कि आपक लीवर खराब हो रहा है। वजन कंट्रोल रखना और मोटापे से बचना लीवर की समस्याओं को दूर रखने की कुंजी है। 

लीवर की सूजनवर्षों तक शराब का सेवन आपके लीवर में सूजन पैदा हो सकती है। एआरएलडी का एक सामान्य लक्षण, अधिक शराब के सेवन से लीवर खराब होने से पीड़ित लोगों में लीवर में सूजन आ जाती है। यह क्षति आगे निशान पैदा कर सकती है, जिससे सिरोसिस हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सMedical and Healthमेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

विश्वमिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पाकिस्तान में दवाओं की भारी कमी, केवल 45 दिनों का स्टॉक बचा

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!