लाइव न्यूज़ :

सावधान! ज्यादा मोबाइल यूज करने से लोगों के सिर पर निकल रहे हैं 'सींग, युवाओं को ज्यादा खतरा

By उस्मान | Updated: June 26, 2019 11:08 IST

अभी तक आपने सुना होगा कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से कैंसर, डिप्रेशन, स्ट्रेस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा होता है लेकिन इस संबंध में जो नई रिसर्च सामने आई है वो आपको हैरान कर सकती है। शोधकर्ताओं ने माना है कि मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की खोपड़ी में 'सींग' निकल सकते हैं। 

Open in App

मोबाइल फोन के जितने फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा नुकसान हैं। अभी तक आपने सुना होगा कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से कैंसर, डिप्रेशन, स्ट्रेस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा होता है लेकिन इस संबंध में जो नई रिसर्च सामने आई है वो आपको हैरान कर सकती है। शोधकर्ताओं ने माना है कि मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की खोपड़ी में 'सींग' निकल सकते हैं। 

नई शोध के अनुसार, मोबाइल जैसी छोटी मशीन शरीर के अंदर के कंकाल को बदल रही है। इस वजह से ज्यादा मोबाइल चलाने वाले युवाओं के सिर पर सींग निकल रहे हैं। 18 से 30 साल के बीच के युवा इसका सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इस बात की पुष्टि सिर के स्कैन से भी हुई है। दरअसल, बायोमेकेनिक्स यानी जैव यंत्रिकी पर की गई एक शोध में खुलासा हुआ है कि सिर को ज्यादा झुकाने के कारण युवाओं के सिर के पीछे सींग विकसित हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का कहना है कि ज्यादा मोबाइल यूज करने से खोपड़ी के पीछे उस हिस्से पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है, जहां गर्दन सिर से जुड़ती है। शोधकर्ताओं ने अधिक मोबाइल फोन ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों के इस हिस्से में 1/3 इंच से 1 इंच तक के हड्डी के गोले पाए हैं। रीढ़ की हड्डी से वजन के शिफ्ट होकर सिर के पीछे की मांसपेशियों तक जाने से कनेक्टिंग टेंडन और लिगामेंट्स में हड्डी का विकास होता है।

वाशिंगटन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, खोपड़ी के निचले हिस्से में इस कांटेदार हड्डी को देखा जा सकता है। यह हड्डी बिलकुल सींग की तरह दिखती है। डॉक्टरों के अनुसार, मनुष्य के खोपड़ी का वजन 4.5 किलोग्राम होता है। आमतौर पर मोबाइल का इस्तेमाल करते समय ज़्यादातर लोग अपना सिर आगे-पीछे की तरफ हिलाते रहते हैं। ऐसे में गर्दन के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और इससे हड्डियां बाहर की तरफ निकल जाती हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब