लाइव न्यूज़ :

सावन का महीना है, संभलकर खायें ये 8 'वेज' चीजें, असल में हैं नॉन वेज

By उस्मान | Updated: August 1, 2018 17:55 IST

कुछ वेजेटेरियन लोग जाने-अंजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज हैं या फिर वो नॉनवेज से बनी हैं।

Open in App

आमतौर पर वेजिटेरियन होने का मतलब है मीट, अंडा, मछली या जानवर के शरीर के किसी भी हिस्‍से से बने खाद्य पदार्थ से का सेवन ना करना। वेजिटेरियन लोग इन सारी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। कुछ वेजेटेरियन लोग जाने-अंजाने कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो कि या तो पूरी तरह नॉनवेज हैं या फिर वो नॉनवेज से बनी हैं। अगर आप भी खुद को शुद्ध शाकाहारी श्रेणी में रखते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप वेज समझकर खाते हैं लेकिन वो असल में नॉन वेज होती हैं।

वेज और नॉन-वेज अंतर और वेगन होना क्या बला है?

वेजेटेरियन और नॉन-वेजेटेरियन चीजों के बीच अंतर को लेकर कई भ्रम हैं। ऐसा माना जाता है कि वेजेटेरियन में मीट, पोल्ट्री और सीफूड जैसी चीजें शामिल हैं। इसी श्रेणी में वेगन भी है, जो लोग वेगन होते हैं, वो इन चीजों के साथ-साथ किसी भी तरह के एनिमल प्रोडक्ट नहीं खाते हैं। इसका मतलब है कि वो शहद या दूध जैसी चीजें भी नहीं खाते हैं। खैर, खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें वेजेटेरियन माना जाता है लेकिन इन्हें लेकर लोगों में भ्रम है कि क्या वाकई ये चीजें वेज हैं या नॉन-वेज। चलिए जानते हैं वो चीजें क्या-क्या हैं।

1) वॉर्सेस्टरशायर सॉसइस सॉस में ऐन्चोवी का रस मिलाया जता है। यह नमकीन स्वाद की छोटी मछली होती है। हालांकि, इन दिनों आपको वेगन वॉर्सेस्टरशायर सॉस भी मिलता है। अगली बार खरीदने से पहले सामग्री पढ़ें। 

2) शराबशराब सिर्फ नॉनवेज ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी कई मायनों में हानिकारक होती है। शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता है। 3) जेलीइसमें जिलेटिन होता है और जब तक आप किसी अन्य विकल्प का उपयोग नहीं करते हैं, जेली नॉन-वेज है। जिलेटिन कार्टिलेज और जानवरों की हड्डियों को उबालकर तैयार किया जाता है, इसलिए, एक पशु उत्पाद है। खरीदने से पहले सामग्री की जांच करें क्योंकि कुछ जेली वेजिटेबल स्टार्च से बने होते हैं।

4) मार्शमॉल्सअगर आप वेजेटेरियन हैं, तो इससे आपको निराशा हो सकती है। इसमें जिलेटिन होता है, जो जानवरों से प्राप्त होता है। 

5) प्रोसेस्ड शुगरकुछ शुगर में ब्लीच का यूज किया जाता है जिससे उसे अधिक सफेद बनाया जा सके हालांकि कुछ शुगर में बोन चार का भी यूज किया जाता है। यह जानवरों की हड्डियों से बना होता है। 

6) गमी कैंडीजमार्शमॉल्स की तरह, आपका पसंदीदा गमी कैंडीज भी जिलेटिन से बने होते हैं।

7) पर्मिजिआनो रेगेनिआ चीज़यह चीज़ एक एंजाइम से बना है जो जानवरों के पेट में मौजूद है जिसे रेननेट या चिमोसिन कहा जाता है। एक और प्रकार का पनीर है जिसे पर्मनेस कहा जाता है। यह गाय के पेट के अंदरूनी अंगों से बना होता है। 

8) सूपशाकाहारी लोगों का अक्सर पसंदीदा फूड होता है सूप। रेस्टोरेंट्स में बनने वाले लजीज सूप में जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। इसलिए अगर आगे से आप सूप पीने जाएं तो इस बात की जानकारी ले लें।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसावन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां