लाइव न्यूज़ :

होने वाले पति से कैसे छिपाऊं वर्जिन न होने की बात, क्या इसके लिए कोई मेडिकल टेस्ट है?

By उस्मान | Updated: January 18, 2019 19:20 IST

सेक्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने की वजह से शादी से पहले लगभग सभी लड़के-लड़कियां अपनी पुरानी गलतियों को लेकर डरते हैं। दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना से जानिये इस सवाल का सही जवाब।

Open in App

सवाल- कुछ दिनों में मेरी शादी होने वाली है। मैं एक लड़के के साथ रिलेशन में थी और हमारे बीच कई बार सेक्स संबंध भी बनें। मैं यह चाहती हूं कि मेरे होने वाले पति को इस बात का पता न चले कि मैं वर्जिन नहीं हूं। इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए। 

जवाब- दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, शादी करने वाला हर लड़का चाहता है कि उसकी होने वाली दुल्हन वर्जिन हो। वर्जिनिटी के मायने लोगों के लिए अलग-अलग हैं। कुछ लोगों के लिए इसका मतलब यह होता है कि सेक्स के दौरान हाइमन झिल्ली का फटना जबकि कुछ लोग यह मानते हैं कि बिना सेक्स किये भी यह झिल्ली फट सकती है। खैर, हाइमन फटने के कोई भी कारण हो लेकिन जब तक आप खुद नहीं बताएंगी तब तक आपके पति कभी नहीं जान सकते कि आपने पहले कभी सेक्स किया है या नहीं।  

ऐसा इसलिए है क्योंकि महिला का हाइमन एक बहुत ही नाजुक ऊतक होता है जो योनि को कवर करता है। जबकि कुछ महिलाओं के लिए यह योनि के मुंह को पूरी तरह से कवर करता है। सेक्स संबंध के अलावा दौड़ना, तैरना, साइकिल चलाना, कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और कुछ मामलों में, तेज चलना जैसी गतिविधियों के कारण भी हाइमन फट सकता है।  

इसके अलावा पहली बार सेक्स के दौरान ब्लीडिंग होना आपकी वर्जिनिटी का संकेत है लेकिन आपको बता दें कि यह जरूरी नहीं है कि सभी के साथ ऐसा हो। कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग नहीं होती है। इसलिए आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। 

अगर हाइमन रिपेयर की बात करें, तो इस प्रक्रिया में सर्जन योनि के ऊपर एक हाइमन की वापस सिलाई कर सकता है। इसे हाइमेनोप्लास्टी के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया में एक दिन लगता है और आपको ठीक होने के लिए एक लम्बे समय की जरूरत होती है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब