लाइव न्यूज़ :

हर खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत होती है, क्या यह कोई बीमारी है?

By उस्मान | Updated: December 18, 2018 18:08 IST

किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत को सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर कहते हैं। इसे आम भाषा में सेक्स की लत भी कहते हैं। हर व्यक्ति की सेक्स में इच्छा कम ज्यादा होती है। हालांकि सेक्स की लत कोई बीमारी नहीं है और वर्तमान में सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों का भी कोई इलाज नहीं है। 

Open in App

हर लड़की का अपना चार्म होता है। लड़कियों के पास लड़कों को आकर्षित करने के अपने तरीके हैं। कभी-कभी, बिना किसी इरादे के उनका चार्म अपना काम करता रहता है। यही वजह है कि लड़के किसी भी लड़के को एक नजर में ही पसंद कर लेते हैं। इतना ही नहीं पसंद आने वाली लड़की को वो देर तक देखना भी पसंद करते हैं। 

किसी लड़की को एक नजर देख पसंद करना और थोड़ी देर बाद भूल जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जो जिनके मन में हर पसंद आने वाली लड़की से सेक्स संबंध बनाने की चाहत होती है और वो लंबे समय तक उन्हें याद रखते हैं। सवाल यह है कि क्या हर खूबसूरत लड़की को देखकर उससे सेक्स संबंध बनाने का ख्याल आना कोई बीमारी है? 

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना के अनुसार, किसी भी खूबसूरत लड़की को देखकर सेक्स संबंध बनाने की चाहत को सेक्सुअल डिजायर डिसऑर्डर कहते हैं। इसे आम भाषा में सेक्स की लत भी कहते हैं। हर व्यक्ति की सेक्स में इच्छा कम ज्यादा होती है। हालांकि सेक्स की लत कोई बीमारी नहीं है और वर्तमान में सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों का भी कोई इलाज नहीं है। 

सवाल यह है कि सेक्स की ज्यादा चाहत रखने वालों के लिए 'कितना सेक्स' काफी होता है? कुछ लोग ऐसे होते हैं जब वो नशे में होते हैं, तो उनकी सेक्स इच्छा बढ़ जाती है जबकि कुछ लोगों की  सामान्य स्थिति में भी सेक्स इच्छा उतनी ही होती है। 

इसका दूसरा कारण यह भी है कि अगर कोई व्यक्ति खतरनाक यौन व्यवहार में संलग्न है या यौन विचारों से घिरा हुआ होता है, तो उसे सेक्स की लत लग सकती है। इसका बुरा असर यह होता है कि वो अपनी सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए सभी कोशिश करता है जिससे वो इसका आदि हो सकता है। 

इसके अलावा मेंटल हेल्थ भी इसका बड़ा कारण है। एक्सपर्ट मानते हैं कि सेक्सुअल बिहेवियर एक बाइपोलर डिसऑर्डर है जोकि एक मानसिक स्थिति है। बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति सेक्स जैसी यौन गतिविधियों में संलग्न हो सकते हैं।

हाइपर सेक्सुअलिटी या कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर की समस्या स्त्री और पुरुष दोनों में पायी जाती है लेकिन आमतौर पर यह बीमारी पुरुषों को अधिक होती है। यह बीमारी किसी को भी प्रभावित कर सकती है और वह तीव्र सेक्स की इच्छा जाहिर कर सकता है।

डॉक्टर मानते हैं कि सेक्स की तीव्र इच्छा को हाइपरसेक्सुएल्टी भी कहते हैं। इसमें व्यक्ति के शरीर में तीव्र यौन उत्तेजना होती है जिसके कारण वह अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाता है। वे खूब हस्तमैथुन करता है और संतुष्टि प्राप्त करता है या किसी भी महिला के सामने सेक्स करने की इच्छा जाहिर कर देता है।   इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर में सेरोटोनिन और डोपामिन एवं नोरेपिनेफ्रिन रसायन के अधिक बनने से मस्तिष्क के मार्गों में परिवर्तन कर देते हैं जिसके कारण व्यक्ति को कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर की समस्या हो जाती है।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब