लाइव न्यूज़ :

इस चीज से तुरंत दूरी बना लें युवा, धीरे-धीरे आपको बना देगी नपुंसक, डायबिटीज का भी खतरा

By उस्मान | Updated: May 22, 2019 18:27 IST

हाल में एक रिसर्च में सामने आया है कि कोल्ड ड्रिंक्स में एक आर्टिफीसियल स्वीटनर होता है जिसका नाम एस्पार्टेम (Aspartame) है। यह तत्व सेक्स समस्याओं सहित कैंसर, सिरदर्द, डिप्रेशन, सिर चकराना, वजन बढ़ना, जन्म दोष, अल्जाइमर रोग और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी खतरनाक समस्याओं का कारण बन सकता है।

Open in App

खराब खानपान के कारण आजकल युवाओं को यौन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्रपतन और नपुंसकता ऐसी समस्याएं हैं, जो आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक का बढ़ता चलन इन समस्याओं का एक बड़ा कारण है। 

हाल में एक रिसर्च में सामने आया है कि कोल्ड ड्रिंक्स में एक आर्टिफीसियल स्वीटनर होता है जिसका नाम एस्पार्टेम (Aspartame) है। यह तत्व सेक्स समस्याओं सहित कैंसर, सिरदर्द, डिप्रेशन, सिर चकराना, वजन बढ़ना, जन्म दोष, अल्जाइमर रोग और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी खतरनाक समस्याओं का कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। 

1) नपुंसकता का खतरा 

रोजाना कोल्ड ड्रिंक पीने से आपकी सेक्स लाइफ बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये तत्व सीधे रूप से आपके सेरोटोनिन लेवल को प्रभावित करता है। सेरोटोनिन एक ऐसा हार्मोन है जो आपके मूड को फ्रेश करता है और आपकी कामोत्तेजना बढ़ाता है। कई अधययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि सेरोटोनिन का लेवल कम होने से पुरुष और महिलाओं दोनों में कामेच्छा कम हो सकती है।

इस तत्व को पुरुषों में नपुंसकता के लिए जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल तत्व पुरुषों के हारमोंस को कुछ इस प्रकार से प्रभावित करता है, जिससे पुरुषों में टेस्टिकल्स से संबंधित परेशानियां बढ़ने लगती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स के अधिक सेवन से नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है। 

2) डायबिटीज और मोटापे का खतरासेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, यह तत्व डायबिटीज और मोटापे से जुड़ा है। हालांकि कुछ अध्ययन आर्टिफीसियल स्वीटनर को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर मानते हैं लेकिन इस बारे में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, एस्पार्टेम चीनी की तुलना में लगभग 200 गुना अधिक मीठा होता है। तो भोजन और पेय पदार्थों को एक मीठा स्वाद देने के लिए केवल बहुत कम राशि की आवश्यकता होती है। 

हालांकि, जो लोग फिनाइलकेटोनूरिया (पीकेयू) नामक एक बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें एस्पार्टेम का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जो लोग सिज़ोफ्रेनिया के लिए दवाएं ले रहे हैं, उन्हें भी एस्पार्टेम से बचना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्ससेक्सघरेलू नुस्खेमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब