लाइव न्यूज़ :

सर्दियों की इस चीज को खाने से तेजी से बढ़ती है सेक्स की इच्छा, दूर होती है नपुसंकता, कीमत सिर्फ 20 रुपये किलो

By उस्मान | Updated: December 8, 2018 19:38 IST

sex tips : शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। शकरकंद को कच्चा, उबालकर या फिर मिठाई के रूप में खाया जाता है। 

Open in App

सर्दियां शुरू होते ही बाजार में नए फल-सब्जियां मिलने शुरू हो जाते हैं। इन्हीं चीजों में सबसे फायदेमंद चीज शकरकंदी भी है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं। शकरकंद को कच्चा, उबालकर या फिर मिठाई के रूप में खाया जाता है। 

कई लोगों का मानना है कि शकरकंद स्वाद में मीठी होती है, इसलिए शकरकंद डायबिटिज के रोगियों को नहीं खानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने अपने टॉप 10 डायबिटीज सुपर फूड की सूची में शकरकंद को भी शामिल किया है। मीठे आलू में मौजूद विटामिन सी, आयरन और अन्य पोषक तत्व ब्रोंकाइटिस के इलाज में मदद करते हैं। यह ऊर्जा का एक समृद्ध स्त्रोत है। शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट और डायट्री फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। 

आजकल बहुत से लोग शीघ्रपतन (Premature ejaculation) और  इरेक्टाइल डिसफंक्शन (erectile dysfunction) की समस्या से पीड़ित हैं। शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है। कई अध्ययनों के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। अगर व्यक्ति दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस समस्या से पीड़ित है।

इसी तरह बहुत से लोग सेक्‍स के दौरान चरम सीमा तक पहुंचने में असमर्थत होते हैं यानी वो उन्हें इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित होते हैं। यौन संबंध बनाने के लिए लिंग में उत्तेजना पाने या उत्तेजना बनाए रखने में असफल होने को इरेक्टल डिसफंक्शन कहा जाता है। आपको बता दें कि सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी इन समस्याओं से पीड़ित होती हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्‍याओं से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

सेक्स लाइफ में होता है सुधार स्वाद में शकरकंद जितना अच्छा है, उतना  ही बेहतर है आपकी सेक्स लाइफ के लिए भी। पोटेशि‍यम, बीटा-कैरोटीन जैसे तत्व आपको ब्लड प्रेशर और हृदय की समस्याओं से बचाकर कामेच्छा और सेक्स लाइफ में इजाफा करते हैं। अफ्रीका में लोगों में सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए एस्ट्रोजेन थेरेपी और फर्टिलिटी थेरेपी की बजाय शकरकंदी का इस्तेमाल किया जाता है। पोटेशियम से भरपूर शकरकंदी हाई ब्लड प्रेशर से बचाती है। बहुत से लोगों में ब्लड प्रेशर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी नपुंसकता का एक बड़ा कारण है।  

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार