लाइव न्यूज़ :

शर्मिंदगी के दिन हो जाएंगे दूर, सेक्स के मामले में आपको रॉकस्टार बना देगा इस हरे पत्तेदार सब्जी का जूस

By उस्मान | Updated: November 15, 2018 17:28 IST

बिस्तर में प्रदर्शन में असमर्थता मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है और इससे संबंध भी खराब हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस समस्या को सुधारने के लिए गोलियां लेने से पहले बहुत कुछ किया जा सकता है। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। आमतौर पर इन घरेलू उपचार को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

Open in App

इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसी व्यक्ति के लिए नपुंसकता (erectile dysfunction) एक गंभीर शर्मनाक समस्या है। कई लोग इस समस्या को अपने पार्टनर से छिपाने की कोशिश करते हैं और अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। बिस्तर में प्रदर्शन करने में असमर्थता उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालती है और संबंधों को भी परेशान करती है। आपको बता दें कि इस समस्या को सुधारने के लिए गोलियां लेने से पहले बहुत कुछ किया जा सकता है। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं। आमतौर पर इन घरेलू उपचार को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

नपुंसकता क्या है?प्राइवेट पार्ट में पर्याप्त तनाव न आने या पर्याप्त तनाव आने के बाद भी सही तरीके से सहवास न कर पाने को नपुंसकता कहा जा सकता है। आजकल नपुंसकता या इम्पोटेंसी की बजाय इरेक्टाइल डिसफंक्शन (सही तनाव का अभाव) कहा जाता है।

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज हैं नपुंसकता का बड़ा कारणकई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं के वजह से पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या हो सकती है। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन आदि शामिल हैं, इन रोगों से पूरे शरीर की ब्लड वेसेल्स पर असर पड़ता है। जाहिर है इसमें लिंग भी शामिल है। ब्लड वेसेल्स प्रभावित होने का सीधे रूप से असर ब्लड फ्लो पर पड़ता है। यही वजह है कि लिंग में रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता है और पुरुष को सेक्स के दौरान या तो इरेक्शन नहीं होता या जल्दी स्खलित हो जाता है।  

पालक का जूस पीने से दूर होगी नपुंसकता की समस्याकार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचने के लिए आप फ्लेवोनोइड्स और नाइट्रेट्स से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से सर्कुलेशन में सुधार करने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि फ्लैवोनोइड्स और नाइट्रेट्स का संयोजन पेट में नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ा सकता है। यह भी सभी गुण पालक में पाए जाते हैं। लिंग सहित शरीर के सभी प्रमुख अंगों में - नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसेल्स को फैलाने और ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। 

यह भी हैं पालक का जूस पीने के अन्य फायदेपालक से सिर्फ ब्लड फ्लो में ही सुधार नहीं होता है बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं। पालक में मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से पालक का रस पीने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, शरीर की आंतरिक गंदगी साफ होती है, कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा त्वचा निखरी और जवान बनी रहती है। गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने का सलाह दी जाती है क्योंकि इससे उन्हें आयरन की कमी से बचने में मदद मिलती है। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब