लाइव न्यूज़ :

जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए एक रात में कितनी बार सेक्स करना चाहिए?

By उस्मान | Updated: November 5, 2018 17:07 IST

एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एक रात में दूसरी बार इजैक्युलेशन के दौरान जारी हुए स्पर्म में ज्यादा प्रोटीन होता है और यह स्पर्म की स्पीड को बढ़ा देता है, जिससे इसकी एग को फर्टीलाइज करने की संभावना बढ़ जाती है।

Open in App

इसमें कोई शक नहीं है कि सेक्स एक मजेदार क्रिया है लेकिन सेक्स को लेकर सही जानकारी नहीं होने की वजह से आपके लिए मुसीबत भी पैदा हो सकती है। सेक्स संबंध के बावजूद प्रेग्नेंट होने से कैसे बचा जा सकता है? जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए कितनी बार सेक्स करना सही होता है? यह ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब लगभग हर कपल जानना चाहते हैं। अगर आपकी शादी हो गई है और आप जल्दी बच्चा चाहते हैं, तो आपको रात में दो बार सेक्स करना चाहिए। यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन यह सच है। एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एक रात में दूसरी बार इजैक्युलेशन के दौरान जारी हुए स्पर्म में ज्यादा प्रोटीन होता है और यह स्पर्म की स्पीड को बढ़ा देता है, जिससे इसकी एग को फर्टीलाइज करने की संभावना बढ़ जाती है। यानी कि ऐसी स्थिति में प्रेग्नेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं।

तीन घंटे बाद कर सकते है सेक्‍सजरनल मोलिक्युलर एंड सर्कुलर प्रोटियोमिक्स में प्रकाशित हुए इस रिजल्ट में यह भी पाया गया है कि एक बार सेक्स करने के महज 180 मिनट बाद ही स्पर्म फिर से प्रोड्यूस हो जाते हैं और यह आईवीएफ के सक्सेस रेट को बूस्ट कर सकते हैं। इस स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने हॉस्पिटल में 500 कपल्स को टैस्ट किया। यह सभी कपल्स आईवीएफ के लिए प्रिपेयर कर रहे थे। पुरुषों को पहले इजेक्युलेशन के बाद अलग अलग समय पर सेमन सैम्पल्स देने को कहा गया।

एक बार सेक्स करने के बाद दो दिन बाद ही करें सेक्सइसके बाद एम्ब्रेयोज को महिला में इम्प्लांट किया गया, जिसके बाद नतीजा यह सामने आया कि जिस भी केस में पुरुष साथी ने पहले इजेक्युलेशन के कुछ ही घंटों बाद दूसरी बार इजेक्युलेट किया था और इसे महिला में इम्प्लांट किया गया था, उन महिलाओं के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ गई। अभी तक बच्चा प्लान करने वाले कपल्स को यह सलाह दी जाती है कि वे एक बार सेक्स करने के बाद अगला सेक्स दो दिन बाद ही करें।

ओव्युलेशन पीरियड में सेक्स करने से फायदारिसर्च में सामने आया है कि कई सालों से पुरुषों को सलाह दी जाती रही है कि वे अपनी सेक्शुअल एक्टिविटी को लिमिटेड करें, ताकि प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ सकें, लेकिन अब सोच बदलने की जरूरत है। डेटा यह दर्शाता है कि जिन भी कपल्स का सेमन पैरामीटर नॉर्मल है उन्हें ओव्युलेशन पीरियड में ज्यादा सेक्स करना चाहिए। इससे उन्हें प्रेग्नेंसी हासिल करने में मदद मिल सकती है। हालांकि यह भी कहा गया है कि यह स्टडी छोटे पैमाने पर की गई है और इसमें मिले नतीजों को कंफर्म करने के लिए और रिसर्च की जरूरत हो सकती है।

गर्भनिरोधक का प्रयोग छोड़ देंजब आप प्रेग्नेंसी कंसीव करना चाह रहे हैं तो उससे साल भर पहले गर्भनिरोधकों का प्रयोग न करें। दरअसल कंस्ट्रासेप्टिव का लगातार इस्तेमाल करने से ऑवुलेशन की प्रक्रिया पर गहरा असर पड़ता है और इससे लंबे समय तक कंसीव नहीं हो पाता। आप जब भी मां बनना चाहें तो सबसे पहले गर्भनिरोधकों को ना कहें और हफ्ते में दो से तीन बार प्रणय संबंध बनाएं।

लुब्रिकेंट्स को ना कहेंअगर जल्द बच्चा चाहिए तो संबंध बनाते समय लुब्रिकेंट्स का प्रयोग भूलकर न करें। ये लुब्रिकेंट्स स्पर्म को ओवरी तक नहीं जाने देते और ऐसे में कंसीव करने व गर्भधारण करने की संभावना खत्म हो जाती है। संबंध बनाते समय महिलाओं के शरीर में पर्याप्त लिक्विड बनता है जो स्पर्म को ओवरी तक ले जाने में सहायक है, और इससे गर्भधारण की संभावना भी प्रबल होती है। इसलिए लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल न करना ही दंपत्ति के लिए अच्छा होगा।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सगर्भावस्थारिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब