लाइव न्यूज़ :

Sex Drive Foods: थकान, कमजोरी दूर कर सेक्स पावर बढ़ाती हैं ये 6 चीजें, नहीं होने देंगी खून की कमी

By उस्मान | Updated: July 9, 2019 15:46 IST

Sex Drive Foods: खाने में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से बहुत से लोगों को आए दिन थकान, कमजोरी, खून की कमी और इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App

खराब डाइट और लाइफस्टाइल का सामान्य जीवन के साथ-साथ यौन जीवन पर भी पड़ता है। खाने में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की वजह से बहुत से लोगों को आए दिन थकान, कमजोरी, खून की कमी और इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्याएं सीधे रूप से यौन जीवन को प्रभावित करती हैं।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो थोड़ा शारीरिक काम करके थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं, तो यकीनन आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं, जो आपकी इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर सकती हैं।  

1) टमाटरटमाटर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। टमाटर खाने से पाचन किर्या सही होती है और त्वचा पर भी निखार लता है। टमाटर को सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ होता है। लेकिन याद रहे जिन लोगो को पथरी है वह टमाटर का कम सेवन करें।

2) किसमिशकिसमिश का सवेन करना भी शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किसमिश की 40 ग्राम मात्रा को गुनगुने पाने में अच्छी तरह धो लें। उसके बाद 250 एम एल दूध में डालकर उबाल लें। फिर आप इस दूध को पिए और किसमिश को खा ले। यह काम दिन में दो बार करे। इससे आपकी शारीरिक थकान और कमजोरी दूर हो जायेगी। 

3) पालकशरीर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए पालक का प्रयोग अपने आहार में शामिल करें। क्योंकि शरीर को सबसे पहले रक्त की आवश्यकता होती है। जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। पालक का रस पिने से मानसिक तनाव भी दूर होता है और त्वचा पर निखार आता है।

4) केलाकेले के शारीरिक कमजोरी को दूर करने के बहुत अच्छे फायदे है। केले के खाने से शरीर में शक्ति और चर्बी दोनों बढ़ती है। आप दो केले खाना खाने के बाद खाये जिसे आपके शरीर में जान तो आएगी ही इसके साथ आपकी सुंदरता भी बढ़ेगी।

5) कंटोलायह सब्जी बहुत ताकतवर मानी जाती है। इस सब्जी के सेवन से शरीर से न सिर्फ कमजोरी खत्म होती है बल्कि शरीर को ताकतवर भी बना देती है। कई स्थानों पर इसको मीठा करेला या ककोड़े के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें की इस सब्जी में मीट से भी 50 गुना प्रोटीन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट काफी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। इस कारण यह सब्जी शरीर की आंतरिक सफाई में महत्वपूर्ण योगदान करती है।

6) खजूरखजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खजूर हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्ट्रेस को दूर करने और पुरुषों के लिए सेक्स पावर को बढ़ाने का काम करता है।

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्ससेक्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब