लाइव न्यूज़ :

थकान, कमजोरी मिटाकर मर्दों को ताकतवर, मजबूत, चौड़ा बनाती हैं ये 5 चीजें, शरीर में बनाती हैं खून

By उस्मान | Updated: August 24, 2019 11:14 IST

Diet Tips for Men: थकान, कमजोरी, ज्यादा नींद आना, शीघ्रपतन, खून की कमी कमजोर शरीर की निशानियां हैं। इन चीजों के सेवन से सेक्स पावर भी बढ़ती है.

Open in App

आजकल खराब खानपान की वजह से पुरुषों का शरीर कमजोर होता जा रहा है। अब तो युवा भी इतने कमजोर हो गए हैं कि थोड़ा बहुत काम करने पर ही थक जाते हैं। थकान, कमजोरी, ज्यादा नींद आना, शीघ्रपतन, खून की कमी कमजोर शरीर की निशानियां हैं। कमजोर शरीर का असर रोजमर्रा के कामों पर तो पड़ता ही है लेकिन इससे सबसे ज्यादा यौन जीवन प्रभावित होता है। 

खाने में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी आपके इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर देती है और आप बार-बार बीमार होने लगते हैं। यह समस्याएं सीधे रूप से यौन जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो थोड़ा शारीरिक काम करके थकान और कमजोरी महसूस करने लगते हैं, तो यकीनन आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं। 

मशहूर न्यूट्रिशनिश्ट शिखा ए शर्मा आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रही हैं जिनका आपको नियमित रूप से किसी भी कीमत पर सेवन करना चाहिए। इन चीजों को खाने से पुरुषों का शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है और वह लंबे समय तक जवान बने रहते हैं।

1) आंवलाआंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लेमेट्री तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण ये पुरुषों के शरीर को जवान बनाए रखता है उनके बालों को हमेशा काला रखता है और उनकी त्वचा को हमेशा टाइट बनाए रखता है। इसलिए हर पुरुष को सुबह में एक आंवले का सेवन या फिर आंवले के मुरब्बे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

2) च्यवनप्राशच्यवनप्राश में 108 प्रकार की जड़ी बूटी मिलाए जाते हैं जिसके कारण यह बहुत ही शक्तिशाली चीज बन जाती है। च्यवनप्राश को आयुर्वेद के फार्मूले से बनाया जाता है जिसके कारण यह पुरुषों के शरीर को ताकत देती है और उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। यदि कोई व्यक्ति सुबह खाली पेट में एक चम्मच च्यवनप्राश खाता है तो वह लंबे समय तक जवान बने रहता है।

 3) खजूरखजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और विटामिन ए पाए जाते हैं जिसके कारण यह एक ऐसा फल होता है जिसका सेवन हर पुरुष को अवश्य करना चाहिए। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि रेगिस्तान में रहने वाले लोग खजूर का सेवन ज्यादा करते हैं ताकि गर्मियों में भी उनका शरीर ऊर्जा से भरा रहे।

 4) अंडाअंडे में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और कई अन्य प्रकार के तत्व होते हैं जो पुरुषों के शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि कोई पुरुष सिर्फ दो अंडे रोज खाता है तो उसके शरीर को नियमित रूप से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता रहता है और उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर बना रहता है।

5) दूधदूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है यदि कोई व्यक्ति दूध का सेवन रोज़ करता है तो उसकी हड्डियां चौड़ी होती है और उसकी हड्डियां मजबूत बनती है। उसके दांत मजबूत बनते हैं और उसका दिमाग भी तेज होता है। इसलिए हर पुरुष को रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर जरूर पीना चाहिए। हल्दी मिलाने से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्ससेक्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब