लाइव न्यूज़ :

युवा लड़के-लड़कियों की सेक्स लाइफ बर्बाद कर रही है ये सब्जी, सर्दियों में हर दूसरे घर में बनती है ये

By उस्मान | Updated: January 16, 2019 17:39 IST

जिम जाने वाले युवा जमकर इसका सेवन कर रहे हैं। इसे लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ रिसर्च इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताती हैं, तो कुछ नुकसानदायक।

Open in App

रिश्तों में गर्माहट बनाए रखने के लिए सेक्स लाइफ का बेहतर होना बहुत जरूरी जरूरी है। यही वजह है कि सेक्सोलॉजिस्ट से लेकर डाइटीशियन तक सभी एक्सपर्ट बेहतर डाइट की सलाह देते हैं ताकि आपको सेक्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से बचने में मदद मिल सके। लेकिन खाने की कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिनसे आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा प्रभाव पड़ता है, उनमें से एक चीज सोयाबीन है। 

सोयाबीन एक ऐसी सब्जी है जिसे लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कुछ रिसर्च इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताती हैं, तो कुछ नुकसानदायक। कई रिसर्च इस बात का दावा करती हैं कि सोयाबीन खाने से मांसपेशियों का तेजी से निर्माण होता है क्योंकि इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है और यह प्रोटीन का भंडार है। बताया जाता है कि यह आयरन और कैल्शियम का भंडार है जिसे खाने से हड्डी के रोगों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

दूसरी ओर कुछ रिसर्च इस बात को मानती हैं कि इसे खाने से पुरुषों को सेक्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यानी नियमित रूप से सोयाबीन का सेवन करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम हो सकता है जिसका सीधा असर सेक्स क्षमता पर पड़ता है। इतना ही नहीं इसे खाने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या हो सकती है जिससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

सोयाबीन के अधिक सेवन से है इन सेक्स समस्याओं का खतरासोयाबीन जहां आपके शरीर के लिए फायदेमंद है तो वहीं इसमें कुछ नुकसान भी देखने को मिलते हैं। यह मांस का अच्छा शाकाहारी विकल्प है, लेकिन सोयाबीन में पाया जाने वाला फोटोएस्ट्रोजन पुरुषों के सेक्स हार्मोन में बदलाव करने का काम करता है। इसलिए पुरुषों के लिए सोयाबीन का अधिक सेवन ठीक नहीं है। ज्‍यादा मात्रा में सोयाबीन खाने से पुरुषों में सेक्‍शुअल समस्‍या हो सकती है। इससे उनके हार्मोन, लिबिडो पावर, स्‍पर्म की संख्‍या और प्रजनन क्षमता के स्तर पर प्रभाव पड़ सकता है। वो पुरुष सोयाबीन और इसके प्रॉडक्‍ट रोजाना खाने से बचें जो फैमिली प्‍लानिंग करने की योजना बना रहे हैं।

सोयाबीन का कम मात्रा में करें सेवनकई अध्‍ययनों में पाया गया है कि सोयाबीन में एस्‍ट्रोजन की तरह गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे खाने से बचना चाहिए। डॉक्‍टर कहती हैं कि ये धारणा सही नहीं है। इसे कम मात्रा में खाना चाहिए ताकि आराम से पचाया जा सके। इसमें भारी मात्रा में एन्टीऑक्सिडन्ट होता है जिसे आइसोफ्लेवंस भी कहा जाता है। सोया आइसोफ्लेवंस ही फाइटोएस्‍ट्रोजन प्‍लांट से पैदा होने वाला एस्‍ट्रोजन है और इसकी सरंचना भी मानव के एस्‍ट्रोजन की तरह है। ये फाइटोएस्‍ट्रोजन मानव की बॉडी में एस्‍ट्रोजन की गतिविधि में परिवर्तन करते हैं। हालांकि पुरुषों में भी नेचुरल तौर पर फाइटोएस्‍ट्रोजन और एस्‍ट्रोजन होते हैं। कोई भी चीज ज्‍यादा मात्रा में खाने से नुकसान ही होता है। कुछ अध्‍ययनों में पाया गया है कि रोजाना सोयाबीन या सोयाबीन से बने प्रॉडक्‍ट जैसे सोया मिल्‍क और टोफू खाने से पुरुषों को  साइड इफेक्‍ट्स भी हो सकते हैं।

सोयाबीन के लाभसोयाबीन के कुछ स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी है। ये पुरुषों में हृदय रोग और प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम करता है। हालांकि पुरुष इसे कितनी मात्रा में ले सकते हैं, इसका कोई तय पैमाना नहीं है लेकिन दिन में एक से दो बार सेवन करना ही सेफ समझा जाता है। सोयाबीन खाने से मांसपेशियों का तेजी से निर्माण होता है क्योंकि इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है और यह प्रोटीन का भंडार है। बताया जाता है कि यह आयरन और कैल्शियम का भंडार है जिसे खाने से हड्डी के रोगों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

सोयाबीन की बजाय क्या खाना चाहिएसोयाबनी में भरपूर प्रोटीन होता है। शाकाहारी लोग इसके बदले दूध, पनीर, दाल, दलहन, मशरूम और नट्स खा सकते हैं, इनमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। मांसाहारी इसके बदले नॉनवेज फूड या अंडा खा सकते हैं। 

इस बात का रखें ध्यान एक्सपर्ट और डॉक्टर सलाह देते हैं कि सोयाबीन और उससे बने उत्पादों का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। बेशक इससे आपको कई स्वास्थ्य फायदे होते हैं लेकिन जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि इसके फायदे और नुकसानों को लेकर मतभेद है इसलिए आपको सीमित मात्रा में इसे खाना चाहिए। कई शोध यह दावा करते हैं कि इसके अधिक सेवन से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या घटती है इसलिए आपको संतान पैदा करने में मुश्किल हो सकती है। इसका कम ज्यादा सेवन करने से पहले किसी बेहतर डाइटीशियन से सलाह लें।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसर्दियों का खाना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब