लाइव न्यूज़ :

क्या नशा करने के बाद सेक्स का देर तक आनंद लिया जा सकता है?

By उस्मान | Updated: December 13, 2018 19:21 IST

अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि नशे की हालत में सेक्स करने से व्यक्ति अधिक एन्जॉय करता है। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि यह सिर्फ एक मिथक है। नशे के दौरान व्यक्ति की इंद्रियां क्षीण पड़ने लगती हैं, जिससे उसे समय से पहले ही नींद आने लगती है। ऐसे में सेक्स संबंध से पहले नशा करने से न केवल थकान होती है बल्कि नींद भी आने लगती है। 

Open in App

अधिकतर लोग ऐसा मानते हैं कि नशे की हालत में सेक्स करने से व्यक्ति अधिक एन्जॉय करता है। एक्सपर्ट ऐसा मानते हैं कि यह सिर्फ एक मिथक है। नशे के दौरान व्यक्ति की इंद्रियां क्षीण पड़ने लगती हैं, जिससे उसे समय से पहले ही नींद आने लगती है। ऐसे में सेक्स संबंध से पहले नशा करने से न केवल थकान होती है बल्कि नींद भी आने लगती है। 

स्पर्म काउंट कम होने की संभावनाशराब के अधिक सेवन और जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से पुरुषों के स्पर्म काउंट कम होने की संभावना भी रहती है। हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि लगातार शराब के सेवन से शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है। जितनी अधिक शराब का सेवन उतनी ही खराब क्वालिटी का वीर्य। शराब के दुष्प्रभाव से हारमोन का संतुलन भी बिगड़ता है, जिस से शुक्राणुओं पर बुरा असर पड़ता है।

खतरे से भरी सैक्स लाइफशराब के असर से लोग अकसर अविवेकपूर्ण सैक्स में लिप्त हो जाते हैं। इस का परिणाम सैक्स संक्रमित रोग होना, गर्भ ठहरना और पुराने रिश्तों के टूटने में हो सकता है। इस के अलावा और भी कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। महिलाओं में शराब की वजह से मासिकधर्म की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। हारमोन संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिस का असर सैक्स लाइफ पर पड़ता है। शराब के सेवन से लिवर खराब हो जाता है, पाचनतंत्र पर असर पड़ता है, कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। अधिक मात्रा में शराब का सेवन दिल को कमजोर करता है, क्योंकि शराब पीने के बाद रक्तसंचार बढ़ जाता है जिस कारण दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है।

गर्भावस्था के लिए हानिकारकजब आप गर्भवती हो जाएं तो आप का शराब से दूर रहना आवश्यक है, क्योंकि यह एक कटु सत्य है कि अगर मां शराब पी रही है तो बच्चा भी शराब पी रहा है। मां के द्वारा पी गई शराब बच्चे के रक्तप्रवाह का हिस्सा बन जाती है। इस का प्रभाव शिशु के मानसिक विकास पर भी पड़ता है। अधिक शराब के सेवन से शिशु के शरीर का आकार कम हो सकता है।

उत्तेजना में कमी आती हैअधिक शराब पीने से लिंग की उत्तेजना में कमी आ जाती है। इसी तरह यदि महिला ने भी शराब पी हो, तो उस के लिए भी चरम सुख तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब