लाइव न्यूज़ :

Feluda Test: वैज्ञानिकों का दावा, एंटीजन टेस्ट है बेहतर है ये टेस्ट, प्रेगनेंसी किट की तरह बदलता है रंग, जानिये कीमत

By भाषा | Updated: September 29, 2020 14:18 IST

कोरोना वायरस की जांच : बताया जा रहा है कि इसमें कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 96 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98 प्रतिशत विशिष्टता है।

Open in App
ठळक मुद्देयरस का पता लगाने के लिए 96 प्रतिशत संवेदनशीलताकीमत 500 रुपये है और इसके परिणाम 45 मिनट में

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत का सीआरआईएसपीआर ‘फेलूदा’ कोविड-19 परीक्षण रैपिड एंटीजन जांच से अधिक सटीक है और यह आरटी-पीसीआर जांच का किफायती, कम समय में परिणाम देने वाला और सरल विकल्प हो सकता है।

क्या है फेलूदा टेस्ट

एसएआरएस-सीओवी-2 का पता चलने पर इसका रंग बदल जाता है। फेलूदा टेस्ट का नाम सत्यजीत राय के मशहूर जासूसी किरदार के नाम पर रखा गया है. 

फेलूदा टेस्ट की कीमत

इसकी कीमत 500 रुपये है और इसके परिणाम 45 मिनट में आ सकते हैं। यह एसएआरएस-सीओवी-2 को अन्य कोरोना वायरस से पहचान कर सकता है।

‘क्लस्स्टर्ड रेगुलरली इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिनड्रोमिक रिपीट्स’ (सीआरआईएसपीआर) फेलूदा टेस्ट का विकास नयी दिल्ली स्थित सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट आफ जिनोमिक्स एंड इंटेग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) और टाटा समूह द्वारा किया गया है।

डीसीजीआई से मिली मंजूरी

इसे पिछले सप्ताह वाणिज्यिक शुरुआत के लिए दवा नियामक भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की नियामक मंजूरी मिली।

96 प्रतिशत संवेदनशीलता

सीएसआईआर-आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं इस जांच को विकसित करने वाली टीम का हिस्सा रहे डी चक्रवर्ती ने कहा कि इसमें कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 96 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98 प्रतिशत विशिष्टता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी ‘डायग्नोसिस’ में संवेदनशीलता को किसी रोग से पीड़ित व्यक्तियों की सही पहचान करने की जांच की क्षमता के रूप में परिभाषित किया जाता है, जबकि विशिष्टता परख की क्षमता है जो बिना बीमारी वाले लोगों की सही पहचान कर सके।

गर्भावस्था टेस्ट किट की तरह बदलता है रंग

गर्भावस्था टेस्ट किट की तरह ही ‘फेलूदा’ वायरस का पता लगने पर अपना रंग बदल लेता है और इसके लिए महंगी मशीनों की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि इससे देश को इस बीमारी की जांच बढ़ाने में मदद मिल सकती है जहां कोविड-19 के मामले बढ़कर 60.74 लाख हो गए हैं।

एक अन्य वैज्ञानिक उपासना रे ने कहा कि सीआरआईएसपीआर आधारित कोविड-19 जांच प्रणाली आरटी-पीसीआर जांच का किफायती विकल्प है जिसकी लागत करीब 1600 रुपये आती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”