लाइव न्यूज़ :

सूरज की रोशनी से पानी शुद्ध करने का नया तरीका इजाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 13:47 IST

Open in App

वातावरण के निरंतर बिगड़ने के साथ पानी की कमी बढ़ती जा रही है. वर्षा की कमी से नदियाँ सूख रही हैं और लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. लेकिन परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं है. पानी अगर कहीं मौजूद भी है तो वह स्वच्छ नहीं है और उसे स्वच्छ बनाने में सरकारों का लाखों-करोड़ों रुपया खर्च होता है. 

वैज्ञानिकों ने एक सरल तरीका खोजा है जिसकी बदालैत सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करते हुए पानी में मौजूद प्रदूषकों को हटाया जा सकता है. जर्मनी में मार्टिन लूथर विश्वविद्यालय हेले विटेनबर्ग के शोध कर्मियों ने घुले हुए प्रदूषकों को हटाने के लिए पानी में आसानी से गतिशील इलेक्ट्रॉन्स यानि हाइड्रेटेड इलेक्ट्रॉन्स का उपयोग किया.

एमएलयू में प्रोफेसर मार्टिन गोएज ने बताया, ''ये इलेक्ट्रॉन काफी प्रतिक्रियाशील हैं और प्रतिक्रिया के वास्ते इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. ये सख्त प्रदूषकों को भी तोड़ने में सक्षम हैं.'' इस कार्य के लिए इलेक्ट्रॉन को आणविक यौगिकों से छोड़ना पड़ता है जहां इन्हें पूरी तरह से बंद रखा जाता है. अब तक ऐसे इलेक्ट्रॉन को पैदा करना बहुत जटिल और खर्चीला है.

यह भी पढ़ें: मांस, दुग्ध उत्पादों के कम इस्तेमाल से पर्यावरण लक्ष्यों को हासिल करने में मिल सकती है मदद

शोधकर्मियों ने एक नई प्रक्रिया विकसित की है जिसमें ऊर्जा के एकमात्र स्रोत के रूप में ग्रीन लाइट एमिटिंग डायोड की जरूरत होती है. वांछित प्रतिक्रिया कराने के लिए उत्प्ररेक के तौर पर विटामिन सी और धातु मिश्रण का इस्तेमाल किया जाता है.

नई प्रक्रिया की आगे जांच से पता चला कि हाइड्रेटेड इलेक्ट्रॉन पैदा करने का यह सक्षम तरीका है और साथ ही इसके और भी उपयोग हो सकते हैं. शोधकर्मियों ने नए तरीके का इस्तमाल प्रदूषित पानी पर किया. छोटे सैंपल में इस विधि से पानी के प्रदूषकों को हटाने में सहायता मिली.

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब