लाइव न्यूज़ :

सफदरजंग अस्पताल में बुजुर्गों के लिये विशेष ओपीडी

By उस्मान | Updated: July 27, 2019 16:57 IST

ह सेवा पांच विभागों - मेडिसिन, सामान्य सर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, अस्थिरोग विभाग- में उपलब्ध रहेगी।

Open in App

केंद्र द्वारा संचालित सफदरजंग अस्पताल में रविवार को बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिये एक विशेष बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) खोला गया है। ओपीडी का उद्घाटन शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि शुरुआत में यह सेवा पांच विभागों - मेडिसिन, सामान्य सर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, अस्थिरोग विभाग- में उपलब्ध रहेगी।

केंद्रीय मंत्री ने यहां कुछ और चिकित्सा सुविधाओं का भी उद्घाटन किया जिसमें रेडियोलॉजी विभाग में एडवांस्ड 3टी एमआरआई प्रणाली-जीई हेल्थकेयर्स 750डब्ल्यू, एक कैथ लैब और यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन भी शामिल हैं। वर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार के एजेंडे में टॉप पर है और नयी ओपीडी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री देश को मौलिक रूप से बदलने और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

वह नए सुपर स्पेशियेलिटी ब्लॉक भी गए और वहां एक पौधा लगाया। वर्धन ने परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का भी दौरा किया। ओपीडी सेवाएं सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होकर साढ़े बारह बजे तक उपलब्ध रहेंगी। डिस्पेंसरी में दवाएं सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक मिलेंगी। इमरजेंसी ब्लॉक में नैदानिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के लिये सप्ताह के कार्यदिवस में भी ओपीडी सुविधा रहती है लेकिन यह सामने आया कि काफी भीड़ की वजह से बुजुर्ग लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्हें लंबी कतारों से बचाने के लिये यह कदम उठाया गया है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब