लाइव न्यूज़ :

देखते ही खरीद लें ये खट्टा-मीठा फल, डायबिटीज, कैंसर, पीलिया, बीपी जैसे 17 रोगों को कर सकता है जड़ से खत्म

By उस्मान | Updated: April 24, 2019 10:49 IST

Health and Diet Tips in Hindi: बचपन में आपने ये खट्टा-मीठा फल खूब खाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फल आपको डायबिटीज, पीलिया, कैंसर, मोटापा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक होता है.

Open in App

टमाटर की तरह दिखने वाला आकार में बहुत छोटा खट्टा-मीठा फल रसभरी बहुत लोगों को खासकर बच्चों को पसंद होता है। इसका वैज्ञानिक नाम फ़ाइसेलिस पेरयूवियाना (Physalis peruviana) है। वैगानिकों के अनुसार, एक कप पके हुए रसभरी में 64 कैलोरी, 1.5 ग्राम प्रोटीन, 0.8 ग्राम फैट और 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।

इसके अलावा यह फल विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इसमे थायमिन और राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है। 

कई रिसर्च में पाया गया है कि ये खट्टा-मीठा फल कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को दुरुस्त करने, आर्थराइटिस से बचाने, वजन कम करने, आंखों की रौशनी बढ़ाने, दिमाग तेज करने, किडनी और लीवर को स्वस्थ रखने, डायबिटीज कंट्रोल करने, इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने, हाइपरटेंशन का खतरा कम करने, ब्लड प्रेशर कम करने आदि में सहायक है।

1) हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायकअगर आप हड्डियों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो रसभरी आपकी मदद कर सकती है। इस खट्टे-मीठे फल में  पेक्टिन होता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फॉरस की सही मात्रा बनाए रखता है। यही वजह है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने से आर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्या से बचने में मदद मिलती है।

2) पीलिया से बचाने में सहायककेवल इतना हीं नहीं, यह फल आपके अमाशय और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से पेट भी साफ रहता है। इसके साथ हीं यह पीलिया रोग से भी शरीर की रक्षा करता है।

3) अनिद्रा दूर करने में मददगारअगर आपको अनिद्रा की बीमारी है तो मकोय के फल की जड़ों को सुखाकर उनका काढ़ा बनाकर रोज रात गुड़ के साथ सेवन करे। इससे आपको रात के समय में बहुत जल्दी और अच्छी नींद आएगी।

4) चर्म रोगों का करता है सफाया रसभरी में त्वचा से संबंधित बीमारियों जैसे खाज खुजली और दाद आदि से राहत मिलती है। इसके लिए मकोय की पत्तियों को पीसकर उनका लेप बना ले और खुजली वाली जगह पर लगाकर रखें। इससे आपको खुजली की समस्या से बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

5) किडनी को रखता है स्वस्थरसभरी की सब्जी बनाकर खाने से किडनी साफ होती है और किडनी से जुड़ी बीमारियां खत्म होती है। इसके अलावा मकोय के पंचांग को सुखाकर खाने से भी किडनी के रोग खत्म होते है। इसी तरह इस फल के सेवन से और भी बहुत से फायदे होते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब