लाइव न्यूज़ :

प्लास्टिक सर्जरी से पहले ऐसी दिखती थी, प्रियंका, कैटरीना, ऐश्वर्या, अनुष्का

By उस्मान | Updated: July 31, 2018 16:22 IST

प्लास्टिक सर्जरी का दायरा अब यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन दिनों प्लास्टिक सर्जरी का सबसे ज्यादा प्रयोग अपने को सुंदर दिखने के लिए किया जाता है। कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

Open in App

सुंदर दिखने की चाहत ने प्लास्टिक सर्जरी के कारोबार को देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का उपयोग नहीं होता है। प्लास्टिक सर्जरी में सर्जन शरीर के किसी हिस्से के उत्तकों को लेकर दूसरे हिस्से में जोड़ता है। प्लास्टिक सर्जरी के आविष्कार का सबसे ज्यादा फायदा ऐसे लोगों को मिलता है, जो किसी दुर्घटना में अपना कोई अंग क्षतिग्रस्त कर बैठते है। इसके साथ ही आग और तेजाब से घायल होने वालों के लिए भी प्लास्टिक सर्जरी एक वरदान साबित हुआ है। सुंदर दिखने की चाहत रखने वालों की संख्या भारत में भी कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2010 में भारत प्लास्टिक सर्जरी की मामले में चौथे स्थान पर है। प्लास्टिक सर्जरी 18 साल से ज्याद उम्र का कोई भी व्यक्ति इलाज करा सकता है। लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का दायरा अब यहीं तक सीमित नहीं रहा। इन दिनों प्लास्टिक सर्जरी का सबसे ज्यादा प्रयोग अपने को सुंदर दिखने के लिए किया जाता है। कई हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है।

1) प्रियंका चोपड़ा प्रियंका ने पिछले कुछ सालों में नाक से लेकर होंठों तक कई सर्जरी कराई हैं और यह उनके करियर के लिए अद्भुत साबित हुआ है। उन्होंने इस बात से कभी इनकार नहीं किया है कि वो इंजेक्शन, लिप फिलर और अन्य ट्रीटमेंट करा चुकी हैं।  

2) अनुष्का शर्मा अनुष्का के लिप्स को लेकर बॉलीवुड जगत में काफी विवाद रहा है। शुरुआत में उनके लिप्स को लेकर काफी मजाक बनता था। अनुष्का ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने लिप्स सर्जरी कराई है। 

3) श्रुति हासन श्रुति ने इस बात को मानने से कभी इनकार नहीं किया है कि उन्होंने अपने नाक की सर्जरी कराई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सांस लेने में परेशानी होती थी। उनके बारे में यह भी अफवाह थी कि उन्होंने लिप्स सर्जरी भी कराई है लेकिन उन्होंने इस बात को खारिज किया है।

 

4) ऐश्वर्या राय बच्चनमिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या का नाम भी प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा है। बताया जाता है कि उन्होंने लिप फिलर, फेशियल फिलर, नोज जॉब और चीक्स इम्प्लांट कराया है। उनकी फोटो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि करियर के शुरुआत में वो कैसी दिखती थी और अब कैसी दिखती हैं।

 

5) कैटरीना कैफ बॉलीवुड की इस हॉट एक्ट्रेस का नाम प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ा है।  हालांकि कैटरीना ने कभी सार्जनिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है। हालांकि अगर आप उनकी पहले की और हाल की फोटो देखेंगे, तो आपको मालूम होगा कि उनके चेहरे में कितना बदलाव आया है। 

प्लास्टिक सर्जरी के नुकसान1) अंग नुकसानसर्जरी से अंग नुकसान हो सकता है। लिपोसक्शन आंतरिक अंगों के लिए दर्दनाक हो सकता है। जब सर्जिकल जांच आंतरिक अंगों के संपर्क में आते हैं आंतिक छिद्र या विचलन हो सकता है। इन चोटों की मरम्मत के लिए अतिरिक्त सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है छेद भी घातक हो सकता है।

2) खून की भारी हानिप्लास्टिक सर्जरी करवाने से खून की भारी हानि हो सकती है। किसी भी सर्जरी के साथ, कुछ खून की कमी की उम्मीद हो सकती है हालांकि, अनियंत्रित रक्त हानि संभावित खतरनाक परिणामों के साथ रक्तचाप में गिरावट का कारण बन सकता है।

3) हेमेटोमाहेमेटोमा खून की एक पॉकेट है जो एक बड़े, दर्दनाक चोट के समान है। यह 1-6 प्रतिशत स्तन वृद्धि प्रक्रियाओं में होता है और यह एक नया रूप देने के बाद सबसे आम जटिलता है। हेमेटोवा लगभग सभी सर्जरी में एक जोखिम है।

4) नर्व डैमेजकई विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में तंत्रिका क्षति की संभावना मौजूद है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद आम तौर पर नंबनेस और टिंगलिंग होती है और यह तंत्रिका क्षति का संकेत हो सकता है। ज्यादातर महिलाओं को स्तन वृद्धि सर्जरी के बाद संवेदनशीलता में बदलाव का अनुभव होता है।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाऐश्वर्या राय बच्चनअनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीविक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत, सोशल मीडिया पर लिखा

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

स्वास्थ्यबाप रे बाप?, हर दिन JK में 38 कैंसर केस, 5 साल में 67037 का आंकड़ा और 2024 में 14000 नए मामले

स्वास्थ्य1,738 पुरुषों की जांच, क्या दवा हिंसा और घरेलू हिंसा को कम कर सकती?, देखिए रिपोर्ट में बेहद दिलचस्प खुलासा

स्वास्थ्यUP: 972 सीएचसी और 3735 पीएचसी में वेंटिलेटर बेड नहीं, मरीजों को हो रही दिक्कत

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा