लाइव न्यूज़ :

खुशी, उत्साह या बेचैनी नहीं, इस वजह से पहली बार ज्यादा देर सेक्स नहीं कर पाते लड़के

By उस्मान | Updated: January 15, 2019 17:51 IST

दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना आपको बता रहे हैं कि अधिकतर पुरुष पहली बार सेक्स करते समय लंबी पारी क्यों नहीं खेल पाते हैं।  

Open in App

पहली बार सेक्स संबंध बनाना किसी भी इंसान के लिए जितना रोमांचक होता है उतना ही डरावना भी होता है। खासकर पुरुषों के लिए पहली बार सेक्स संबंध बनाना ज्यादा मुश्किल काम होता है। इसमें कोई शक नहीं है कि पहली बार सेक्स के दौरान कोई भी व्यक्ति तनाव, घबराहट और बेहतर प्रदर्शन के अधिक चिंता की वजह से लंबे समय तक नहीं टिक पाता है लेकिन आपको बता दें कि इसके कई अन्य चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं। दिल्ली के मशहूर सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना आपको बता रहे हैं कि अधिकतर पुरुष पहली बार सेक्स करते समय लंबी पारी क्यों नहीं खेल पाते हैं।  

1) प्रीमैच्योर इजैकुलेशनकई लोगों के लिए पहली बार सेक्स करना काफी तनावभरा काम होता है और ऐसे में इरेक्शन से जुड़ी हुई या प्रीमैच्योर इजैकुलेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रीमैच्योर इजैकुलेशन की समस्या ज्यादातर लड़कों को होती है और इसका कारण सेक्स का पहला अनुभव है। अगर आपको जल्दी इजैकुलेशन होता है तो परेशान न हों। जैसे-जैसे आपके शरीर को वैजाइनल इंटरकोर्स की आदत होने लगेगी वैसे-वैसे यह समस्या कम होती जाएगी।

2) इरेक्टाइल डिस्फंक्शनदूसरी सबसे आम समस्या है कमजोर इरेक्शन। ज्यादातर मौकों पर यह मानसिक दबाव के कारण होता है। लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह धीरे-धीरे खुद ही ठीक हो जाता है। पर, अगर बार-बार आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होती है तो आप किसी डॉक्टर से भी बात कर सकते हैं क्योंकि यह डायबिटीज या दिल से जुड़ी किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

सेक्स के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यानकई बार सेक्स कुछ लोगों के लिए अहम या इगो की बात बन जाती है, पुरुष को इस बात की चिंता लगी रहती है कि उसे सही तरीके से सेक्स करना है और अपनी पार्टनर को खुश करना है। चिंता छोड़िए, पहली ही बार में 'मर्दानगी' साबित करने के चक्कर में न पड़कर अपने साथी का साथ एन्जॉय कीजिए। यह भी याद  रखिए कि पॉर्न मूवीज में जो दिखाया जाता है वह सच नहीं है।

कई बार पहला सेक्स तकलीफभरा भी हो सकता है। मेल पार्टनर की पेनिस की टिप सेंसटिव हो सकती या उससे आपकी पार्टनर को भी तकलीफ हो सकती है। आमतौर पर 5 में से 1 महिला को ज़रूर सेक्स के दौरान दर्द या डिसपेरूनिआ की समस्या होती है। इसकी मुख्य वजह लुब्रिकेशन की कमी है। इसलिए लुब्रिकेशन प्रॉडक्ट्स अपने पास रखें। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब