लाइव न्यूज़ :

Pre Marital Check UP क्या होता है?

By उस्मान | Updated: April 18, 2019 17:10 IST

एक्सपर्ट मानते हैं कि लोगों को कुंडली मिलान के बजाय हेल्थ चेकअप पर जोर देना चाहिए। इससे कपल्स को एक दूसरे की सही देखभाल करने में मदद मिलती है। कुंडली मिलान एक दिन का खेल होता है जबकि शादी जीवनभर का बंधन है.

Open in App

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे वक्‍त से चर्चा में हैं। अगर दोनों साथ में आउटिंग के लिए कहीं भी जाते हैं तो वे तुरंत सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में दोनों एक हॉस्पिटल में स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों प्री मैरिटल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे। 

इस खबर में कितनी सच्चाई है, इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उनके चाहने वालों के दिमाग में एक सवाल जरूर पैदा हो गया है कि इतने लंबे समय तक साथ रहने और अब शादी की खबरों के बीच इस कपल को आखिर किस मेडिकल चेकअप की जरूरत आ पड़ी है और यह प्री मैरिटल चेकअप क्या होता है? 

एक समय था जब शादी से पहले लड़के और लड़की को मिलने की इजाजत नहीं थी और उनकी शादी सिर्फ कुंडली के गुण मिलाकर तय कर दी जाती थी। लेकिन अब जमाना काफी बदल गया है। अब लड़के और लड़कियां शादी से पहले अपने साथी को अच्छी तरह जानना चाहते हैं। अब शादी की तैयारियों में अब मेडिकल टेस्ट भी शामिल हो गया है। 

आप सोच रहे होंगे कि शादी का मेडिकल चेकअप से क्या लेना देना। आपको बता दें कि शादी के बाद कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो जाती हैं। इसका खामियाजा आगे चलकर दोनों पार्टनर को भुगतना पड़ता है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत में दो करोड़ 70 लाख कपल्स बांझपन की समस्या से पीड़ित हैं। 

बदलती जीवनशैली से आजकल कई बीमारियां कम उम्र में ही शरीर को घेर लेती हैं। अगर इन सभी बीमारियों का पता शादी से पहले चल जाए, तो उनसे बचना या उनका इलाज करना बेहद आसान हो सकता है। 

शादी से पहले कुछ मेडिकल चेकअप कराने से आनुवंशिक और संक्रामक बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। किसी भी कपल के लिए शादी उसके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट होता है, इसलिए सभी को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे अन्य चीजों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। 

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि लोगों को कुंडली मिलान के बजाय हेल्थ चेकअप पर जोर देना चाहिए। प्रीमैरिटल चेकअप से कपल्स को एक दूसरे की सही देखभाल करने में मदद मिलती है। हालांकि हर इंसान को साल में एक बार हेल्थ चेकअप कराना चाहिए लेकिन अगर आपको शादी होने वाली है, तो आपको छह महीने पहले चेकअप करा लेना चाहिए।  

यौन संचारित रोगएचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी जैसे रोगों को अगर सही तरह मैनेज नहीं किया, तो ये जीवनभर पीछा नहीं छोड़ते हैं। इससे आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए आपको सिफलिस, गोनोरिया और हर्पीज का चेकअप करा लेना चाहिए।

इनहेरिटेड डिजीजहीमोफिलिया, थैलेसीमिया, मारफान सिंड्रोम, हंटिंगटन की बीमारी और सिकल सेल जैसी रक्त जनित बीमारियों के होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इनका परीक्षण किया जाना चाहिए। 

फर्टिलिटीयह टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से आपका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यह स्थिति मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से पीड़ादायक साबित हो सकती है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सरिलेशनशिप टिप्सअर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब