लाइव न्यूज़ :

कोरोना के ठीक हुए मरीजों के झड़ रहे हैं बाल, बालों को झड़ने से बचाने और ग्रोथ तेज करने के 10 घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: August 3, 2021 11:21 IST

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बाद में भी कई समस्याएं देखी जा रही हैं बालों का झड़ना उनमें से एक है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से ठीक हुए मरीजों में बाद में भी कई समस्याएं देखी जा रही हैं बालों का झड़ना उनमें से एक हैघर में मौजूद है बालों को मजबूत बनाने के उपायकोरोना के बाद डाइट का रखें ध्यान

कोरोना वायरस ठीक होने के बाद भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। ठीक होने वाले लोगों में बाद में भी कई तरह की समस्याएं देखी जा रही हैं। कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें ठीक होने वाले लोगों ने सांस की समस्या, खांसी, बुखार और पाचन संबंधी शिकायतें बताई। 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसे लक्षणों को लॉन्ग कोविड लक्षण कहा जाता है। इन्हें ठीक होने में हफ्ते या महीने लग सकते हैं। इस बीच कई रोगियों में ठीक होने के बाद बालों के झड़ने की समस्या भी देखी गई है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कोरोना से ठीक होने के एक या दो महीने बाद बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। 

कोरोना से ठीक होने के बाद बाल क्यों झड़ रहे हैं ?

एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद बहुत से मरीजों में अलग-अलग लक्षण देखे जा रहे हैं। कोरोना वायरस का असर लंबे समय तक रह सकता है। इसमें बालों का झड़ना भी एक समस्या है। इसका सबसे बड़ा कारण तनाव हो सकता है, जो कोरोना के मरीजों को लंबे समय तक प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा ट्रामा और शॉक भी इसका एक बड़ा कारण है। बालों के झड़ने से रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। 

बालों को झड़ने से रोकने के उपाय

नारियल तेल नारियल तेल में पोटैशियम और आयरन होता है और इसके इस्तेमाल से बालों के विकास को बढ़ावा मिलने के साथ बालों को झड़ने से बचाने में मदद मिल सकती है। नारियल को हल्का गर्म करके सिर में लगाने से अधिक फायदा हो सकता है। हफ्ते में दो बार इसका उपयोग करें। 

प्रोटीन और विटामिनपोषण की कमी से बालों का झड़ना कम होता है। अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन का पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करना चाहिए। प्रोटीन और विटामिन न केवल बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं।

ग्रीन टीग्रीन टी न केवल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है और शरीर की चर्बी को कम करती है, बल्कि बालों के झड़ने को रोकने के लिए भी एक सही उपाय है। प्रयुक्त टी बैग्स को हेयर मास्क के रूप में बदल दिया जा सकता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है और बालों के झड़ने को रोक सकता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

प्याजप्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसके अलावा, प्याज सल्फर का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के प्रोटीन केराटिन का मुख्य तत्व है। प्याज के रस को नियमित रूप से बालों में लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ये तेजी से बढ़ते हैं।  

मेथी के बीजबालों को झड़ने से रोकने और उन्हें बढ़ाने के लिए मेथी प्रभावी रूप से काम करता है। मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों के साथ बालों के रोमछिद्रों को भी मजबूत बनाता है। मेथी में प्राकृतिक तेल होता है जो बालों को टूटने से बचाता है और उनमें चमक लाता है।

ओमेगा 3 फैटी एसिडस्वस्थ बालों के लिए ओमेगा 3 फेटी एसिड जरूरी है। जिसके लिए बादाम, आवेकेडो और जैतून के तेल को अपने आहार में शामिल करें। बालों के बढ़ने के लिए बायोटिन पोषक तत्व भी जरूरी है, जो की समान्यतः समुद्री खाने, अंडे और सोयाबीन में पाया जाता है।

एलोवेराये बाल झड़ना बंद करने के लिए जाना जाता है और बालों को स्वस्थ रूप से बढ़ने में मदद करता है। अरंडी का तेल बालों को प्राकृतिक आवरण प्रदान करके उन्हे घना होने में मदद करता है।

तेल मालिशनियमित रूप से बालों की तेल लगाने और मालिश करने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि रक्त संचार भी नियंत्रित होता है, जिससे धीरे-धीरे बालों की वृद्धि होती है। चमकदार और स्वस्थ बालों के लिए जैतून का तेल, अरंडी का तेल, नारियल तेल और बादाम का तेल सबसे अच्छा माना जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाघरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब