लाइव न्यूज़ :

क्या पीएम मोदी की सेहत का राज़ है ये खास सब्जी, कीमत 30 हजार रुपये किलो, जानें 5 फायदे

By उस्मान | Updated: August 20, 2019 16:28 IST

बताया जाता है कि यह विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों का भंडार है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेल्दी, फिट और ऊर्जावान व्यक्ति हैं। वो खुद इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उम्र के इस पड़ाव में वो 18 घंटे काम करते हैं। आपने कभी सोचा है कि इतना काम करने के लिए उन्हें इतनी ऊर्जा कहां से मिलती है?

पीएम मोदी हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना योगासन करते हैं। लेकिन उनकी बेहतर सेहत का राज़ एक खास सब्जी भी हो सकती है जिसका नाम 'मोरल मशरूम' है।

अगर कांग्रेस पार्टी में रहे नेता अल्पेश ठाकोर की मानें तो मोदी की गजब फिटनेस की वजह यह मशरूम है। उन्होंने दो साल पहले एक बयान में कहा था कि मोदी एक खास मशरूम खाते हैं जिसके एक टुकड़े की कीमत 80 हजार रुपये है।

मोरल मशरूम क्या है?

इस मशरूम का वैज्ञानिक नाम मोरचेला एस्कुलेंटा (Morchella esculenta) है और यह आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में पाया जाता है। विश्व स्तर पर इसकी बड़ी मांग है। इस मशरूम की कीमत लगभग 30 हजार रुपये किलो है। 

बताया जाता है कि यह विटामिन डी, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। यह इम्यून सिस्टम कर लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस मशरूम को खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं इस मशरूम के अन्य फायदे।

1) विटामिन डी का भंडारमोरल मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन डी 2 (एर्गोकैल्सीफेरोल) होता है।  प्रति 100 ग्राम मशरूम में लगभग 206 आईयू विटामिन डी2 होता है। विटामिन डी की मदद से शरीर में कैल्शियम का निर्माण होता है और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

2) एंटीऑक्सिडेंट का भंडारऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से हृदय रोग, पार्किंसंस रोग डायबिटीज का खतरा होता है। इससे बचने के लिए एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर चीजें खानी चाहिए। अध्ययनों से पता चला है कि मोरल मशरूम में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस लड़ने की क्षमता होती है।

3) लीवर के लिए फायदेमंदकार्बन टेट्राक्लोराइड एक ऐसा यौगिक है जिसे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और किडनी रोगों से जोड़ा गया है। यह यौगिक लीवर को भी नुकसान पहुंचता है। इस मशरूम को खाने से लीवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मोरल मशरूम में लीवर की सुरक्षा करने वाले तत्व होते हैं। 

4) इम्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाने में सहायकएक अध्ययन के अनुसार मोरल मशरूम में गैलेक्टोमैनन नामक तत्व होता है, जो इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में सहायक है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो आपको किसी भी कीमत पर इसका सेवन करना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार