लाइव न्यूज़ :

7 दिनों में खून की कमी पूरा करके ताकतवर बनाता है ये फल, एनीमिया और डेंगू के मरीजों के लिए वरदान

By उस्मान | Updated: April 25, 2019 15:24 IST

Health and Diet tips in Hindi: एनीमिया, मलेरिया, डेंगू और बुखार से पीड़ित लोगों को किसी भी कीमत पर इस फल का सेवन करना चाहिए।

Open in App

खराब डाइट की वजह से शारीरिक कमजोरी और खून की कमी होना एक आम समस्या हो गई है। महिलाओं में यह समस्या अधिक देखी जाती है। कमजोरी और खून की कमी होने से शरीर विभिन्न घातक रोगों से घिर सकता है। हालांकि खानपान थोड़ा बदलाव करके आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। डॉक्टर और एक्सपर्ट मानते हैं कि कुछ फल शरीर की कमजोरी और खून बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिश्ट शिख शर्मा आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बता रही हैं, जिसके सेवन से आप सिर्फ एक हफ्ते के भीतर शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ खून की कमी पूरी कर सकते हैं। शिखा के अनुसार, एनीमिया, मलेरिया, डेंगू और बुखार से पीड़ित लोगों को किसी भी कीमत पर इस फल का सेवन करना चाहिए। 

इस फल का नाम फालसा है। छोटे लाल-काले रंग का यह फल आपको आसानी से नहीं मिलता है एल्किन अगर आपको कहीं भी नजर आ जाए, तो आपको तुरंत खरीद लेना चाहिए। यह औषधि और गुणकारी फल होता है जो शरीर में ब्लड की कमी को दूर करता है।

फालसा विटामिन सी, मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम के साथ फोलिक एसिड का भंडार है। यह सभी पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  

यह फल इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करता है। लगातार एक हफ्ते तक फालसा के जूस का सेवन करने से आपको शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। 

गर्मी के मौसम फालसे के रस का सेवन करना शरीर के लिए टॉनिक का काम करता है। यह पित्त की समस्याओं को दूर करता है और पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। फालसा के सेवन से ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है, तो आपके लिए फालसे का रस बेहतर है। फालसे के रस में गुलाब जल, मिश्री मिलाकर रोज पानी के साथ लेने से पेट की तकलीफे दूर होती हैं। इतना ही नहीं रोजाना थोड़ी अजवाइन को सेंक कर फालसे के रस में मिलाकर हल्का गर्म करके खाने से पेट की गर्मी खत्म होती है। 

एक अध्ययन के अनुसार, फालसा खाने से आपको रक्त संबंधी विकार से बचने में मदद मिलती है। इस फल में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। जो आपके शरीर के लौह तत्व का अवशोषण कर रक्त संबंधी सभी विकारों को दूर कर देता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब