लाइव न्यूज़ :

सावधान! बाथरूम में न करें ये 10 गलतियां, वरना जीवनभर होगा पछतावा, सभी लड़के करते हैं दूसरी गलती

By उस्मान | Updated: December 2, 2019 12:06 IST

ऐसा माना जाता है कि बाथरूम या टॉयलेट में 3.2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा माना जाता है कि बाथरूम या टॉयलेट में 3.2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैंअधिकतर लोग ब्रश को खुला रख देते हैं जिससे उस पर कीटाणु जमते रहते हैं

ऐसा माना जाता है कि बाथरूम या टॉयलेट में 3.2 मिलियन बैक्टीरिया होते हैं। अधिकतर लोग अपनी बुरी आदतों के कारण उन सभी कीटाणुओं को हर जगह फैलाते रहते हैं। इसका नतीजा यह हो सकता है कि आप और आपके परिवार के लोगों के त्वचा और पेट की बीमारियों से पीड़ित रहने के चांस बढ़ जायें। वैसे थोड़ी सावधानी अपनाकार आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि अधिकतर लोग अपने बाथरूम में हर दिन कौन सी गलतियां करते हैं और उनसे कैसे बच सकते हैं।

लूफा इस्तेमाल करना

लूफा इस्तेमाल करना केवल तभी अच्छा होता है जब वह नया हो। यह आपकी मृत त्वचा कोशिकाओं को बंद कर देता है, जो स्पंज में मिल जाते हैं और वहीं रहते हैं। आम तौर पर नहाने के बाद आप इसे बाथरूम में ही छोड़ देते हैं जिससे बैक्टीरिया पैदा होते हैं। इसलिए जब आप अगली बार इसका उपयोग करते हैं, तो गंदगी आपके शरीर पर वापस आ जाती है। इसे अधिक बार बदलें। इसे सूखने दें और इसे बाथरूम में न छोड़ें।

बिकिनी एरिया शेविंग अगर सोचते हैं कि बिकिनी एरिया शेविंग करने से आपको बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती है, तो आप गलत है। उलटे आपको ऐसा करने से आपकी स्किन को नुकसान जरूर हो सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका पेल्विक हिस्सा पूरी तरह से साफ हो जाए, तो आप महिलाओं का तेजर और शेविंग क्रीम का उपयोग करें। साबुन आपके लिए सबसे नुकसानदायक है इससे स्किन को नुकसान हो सकता है।

 कुछ हिस्सों की सफाई नहीं करनाअक्सर लोग नहाते समय पीठ, खोपड़ी, पैरों के नीचे और कानों के पीछे सफाई नहीं करते हैं। इससे धीरे-धीरे इन हिस्सों में मैल जमता रहता है और त्वचा संबंधी रोगों का खतरा होता है। इन हिस्सों की सफाई के लिए विशेष ब्रश का इस्तेमाल करें उअर उनकी सफाई का ध्यान रखें। 

टूथब्रश बाथरूम में रखनाअक्सर लोग दांत साफ करने के बाद ब्रश को खुला रख देते हैं जिससे उस पर कीटाणु जमते रहते हैं और अगले दिन उसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं। बाथरूम में टूथब्रश रखने से कीटाणुओं का खतरा बढ़ता है। अपने टूथब्रश को रखने के लिए एक सुरक्षित स्थान खोजें जो शौचालय से दूर हो। अपने टूथब्रश को हर 3 महीने में बदलें।

टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाललगभग सभी लोग अपने गैजेट्स को बाथरूम में ले जाते हैं। हां, हम अपने हाथों को साफ करते हैं, लेकिन शौचालय के बाद फोन को साफ नहीं करते हैं। उसके बाद, फोन को दोपहर के भोजन के दौरान साथ ले जा सकते हैं और इसे एक मेज पर रख सकते हैं। ऐसा करने से बचें। 

गीले तौलिया का इस्तेमालबाथरूम के तौलिये का इस्तेमाल मुंह साफ करने के लिए न करें और ध्यान रहे कि जिस तौलिये से आप मुंह पोंछ रहे हैं वो गीला न हो। गीला रहने से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। डिस्पोजेबल तौलिए का प्रयोग करें। यह आपकी त्वचा को बचाएगा, साथ ही आपको अधिक तौलिये को धोने की आवश्यकता नहीं होगी।

इन बातों का भी रखें ध्यानबाथरूम में गीला तौलिया न छोड़ें, टॉयलेट में ज्यादा देर तक न बैठें, टॉयलेट को अच्छी तरह फ्लश करें, शैम्पू करते समय बालों को नीचे से पकड़ें। ऐसा करने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब