लाइव न्यूज़ :

लोग अपने जीवन में 5000 चेहरों को याद रख पाते हैं : रिसर्च

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 11, 2018 11:43 IST

वैज्ञनिकों ने एक नए शोध में पता लगाया है कि लोग औसतन पांच हजार चेहरों को याद रख पाते हैं। ब्रिटेन के यॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने प्रयोग के जरिए यह जानना चाहा कि प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत जीवन से, मीडिया में देखे गए चेहरों के साथ ही मशहूर चेहरों में से कितने चेहरों को याद रख पाते हैं।

Open in App

वैज्ञनिकों ने एक नए शोध में पता लगाया है कि लोग औसतन पांच हजार चेहरों को याद रख पाते हैं। ब्रिटेन के यॉर्क विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने प्रयोग के जरिए यह जानना चाहा कि प्रतिभागी अपने व्यक्तिगत जीवन से, मीडिया में देखे गए चेहरों के साथ ही मशहूर चेहरों में से कितने चेहरों को याद रख पाते हैं। 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी' पत्रिका में प्रकाशित शोध में एक आधार मुहैया कराया गया जिसमें मानव के चेहरे की तुलना चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से की गई। इन तकनीकों का इस्तेमाल एयरपोर्ट तथा पुलिस जांच में की जाती है। 

यॉर्क विश्वविद्यालय के रोब जेनकिन्स कहते हैं, 'हमारा अध्ययन इस बात पर केन्द्रित था कि लोग वास्तव में कितने चेहरे पहचानते हैं....हमें अभी तक यह पता नहीं चला है कि मस्तिष्क कितने चेहरों को पहचान सकता है।'  

शोध में लोगों को एक घंटे में उन लोगों के नाम लिखने को कहा गया जो उनके जीवन से जुड़े हैं। इनमें स्कूल, कॉलेज, सहयोगी और परिजन शामिल हैं। इसके बाद उन्हें मशहूर हस्तियों जैसे अभिनेता, नेता आदि के नाम लिखने को कहा गया।

इस दौरान प्रतिभागियों को पहले तो काफी चेहरे याद आए लेकिन घंटे के अंत में उन्हें नए चेहरे याद करने में मुश्किल आई। उन्होंने कहा कि परिणाम बताते हैं कि प्रतिभागी एक हजार से 10 हजार चेहरों के बीच पहचान पाते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब