लाइव न्यूज़ :

डायबिटीज, खून की कमी, अस्थमा जैसे 10 रोगों का हो सकता है नाश, सिर्फ 1 हफ्ता पी लें इस सब्जी का पानी

By उस्मान | Updated: May 4, 2019 15:20 IST

Diet tips in Hindi: शोधकर्ताओं के अनुसार भिंडी का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने, हार्ट डिजीज से बचाने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने, कब्ज को रोकने, अस्थमा को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूत बनाने आदि में भी लाभदायक है।

Open in App

भिंडी की सब्जी बहुत लोगों को पसंद होती है। यह सब्जी जितनी टेस्टी होती है उतने ही इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। आपको जानकारी हैरानी होगी कि सिर्फ भिंडी की सभी ही नहीं, इसका पानी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। जर्नल ऑफ फार्मेसी एंड बायो-एलाइड साइंसेज में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला कि भिंडी के पौधे के छिलके और बीजों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। चूहों पर किये अध्ययन से पता चला है कि भिंडी के पानी से उनमें ब्लड शुगर लेवल कम देखा गया था।  

भिंडी में बहुत कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें ब्लड शुगर को कंट्रोल रखती हैं। आपको बता दें कि 100 ग्राम भिंडी में सिर्फ 7.45 ग्राम कार्बस होते हैं। यही वजह है कि भिंडी को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर सब्जी माना जाता है।

भिंडी की सब्जी कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फैट, प्रोटीन, फाइबर, फोलेट और विटामिन ए और सी का भंडार है। इसके अलावा इसमें पायरीडॉक्सीन, थियामिन, जिंक, कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं। अध्ययन के अनुसार, नियमित रूप से भिंडी का पानी पीने से इंसान के स्वास्थ्य को भी फायदा हो सकता है। 

ऐसे बनाएं भिंडी का पानीभिंडी का पानी बनाने के लिए आपको 4-5 भिंडी, 1 कप पानी, नमक और मिर्च चाहिए। भिंडी में छोटे-छोटे छेद करके पानी में डाल दें और सभी चीजों को उसमें मिक्स करके रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह या तो आप इसे गर्म या ठंडा भी पी सकते हैं।

ये भी हैं भिंडी के पानी के फायदेशोधकर्ताओं के अनुसार भिंडी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने, हार्ट डिजीज से बचाने, पाचन क्रिया को दुरुस्त करने, कब्ज को रोकने, अस्थमा को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूत बनाने आदि में भी लाभदायक है। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब