लाइव न्यूज़ :

Unique Paytm Health ID: अब आप पेटीएम के जरिए जुड़िए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से, बनाएं अपना हेल्थ आईडी, जानें अन्य सुविधाएं

By आजाद खान | Updated: February 20, 2022 16:20 IST

Unique Paytm Health ID: कंपनी ने कहा है कि वह आने वाले 6 महीने में करीब 1 करोड़ लोगों का हेल्थ आईडी क्रिएट करवाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम यूजर को कंपनी ने एक खुश खबरी दी है।इसके तरत आम लोग एक यूनीक हेल्थ ID को बना सकेंगे। यूनीक हेल्थ ID के जरिए आम लोग हेल्थ से जुड़ी हर सुविधा को पेटीएम के प्लेफार्म पर ले सकेंगे।

Unique Paytm Health ID: जी हां, पेटीएम यूजर (Paytm Users) के लिए कंपनी ने एक नया सुविधा दिया है। इस सुविधा को इस्तेमाल करने पर आप अपने स्वास्थ्य (Health) से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को एक यूनीक हेल्थ ID (Unique Health ID) से जोड़ सकते हैं और अपने हेल्थ से जुड़े कागजात को एक जगह सुरक्षित रख सकते हैं। यही नहीं इस यूनीक हेल्थ ID के जरिए आप अपने हेल्थ से जुड़े कई कामों को ऑनलाइन और डिजिटली करा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए हेल्थ अथॉरिटी से करार भी किया है। 

क्या है यह यूनीक हेल्थ ID? (Unique Paytm Health ID)

आपको बता दें कि पेटीएम ने कुछ दिन पहले ही यह एलान किया था कि वह जल्द ही एक यूनीक हेल्थ ID को लांच करेगा जिसका फायदा आम लोगों को भी होगा। कंपनी ने यह भी कहा था कि वह इसके लिए नेशनल हेल्थ अथॉरिटी हेल्थ आईडी (National Health Authority's Health ID) के साथ इंटीग्रेट भी करेगा। 

आम लोगों को पेटीएम देगा लेकर हेल्थ लॉकर की सुविधा

पेटीएम ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह नेशनल हेल्थ अथॉरिटी हेल्थ आईडी को अपने प्लेटफार्म से जोड़ चुका है जिसका इस्तेमाल कर आम लोग भी पेटीएम पर अपना यूनिक हेल्थ आईडी को बना सकेंगे और इसका फायदा भी ले सकेंगे। कंपनी ने यह भी दावा किया कि इस आईडी से पेटीएम अपने यूजर को टेली कंसल्टेंट की बुकिंग और हेल्थ लॉकर जैसे सुविधा भी प्रदान करेगा जिससे वे अपने हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियां एक जगह सुरक्षित रख पाएंगे। 

पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड से भी आप हेल्थ आईडी को कर सकते हैं लिंक

पेटीएम ने यह भी कहा है कि यूजर उसके प्लेफार्म को इस्तेमाल कर अपनी हेल्थ आईडी को अपनी पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड (PHR) से लिंक कर सकते हैं। इस सुविधा में आप अपने मेडिकल रिपोर्ट्स और हिस्ट्री को भी एक जगह सेफ और एक्सेस भी कर सकते हैं। यहीं नहीं इसके जरिेए आप फॉर्मेसी से दवा भी खरीद सकेंगे, लैब टेस्ट भी बुक कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर सारी मेडिकल रिपोर्ट को एक साथ एक्सेस कर पाएंगे। 

1 करोड़ लोगों की हेल्थ आईडी क्रिएट करवाए पेटीएम

कंपनी ने यह भी कहा है कि वह आने वाले 6 महीने के अंदर करीब 1 करोड़ लोगों से इस हेल्थ आईडी को क्रिएट करवाएगी। पेटीएम यह सुविधा एंड्रॉएड और आईओएस दोनों ही यूजर को प्रदान करेगी। कंपनी इस सुविधा को लेकर काफी खुश है और इसके सफल होने की बात कह रही है। 

टॅग्स :पेटीएमहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब