लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नशा खत्म करने के लिए अफीम की खेती की मांग, आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द, यूटीआई, डायबिटीज, खूनी दस्त का काल है अफीम

By उस्मान | Updated: January 15, 2019 12:37 IST

एनजीओ का कहना है कि अफीम की खेती एक संभव उपाय है जो पंजाब को नशीली दवाओं की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसकी खेती से राज्य को आर्थिक लाभ भी होगा। जब कनाडा और अमेरिका जैसे देशों ने अफीम की खेती की अनुमति दी है, तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता है?

Open in App

एक तरफ जहां पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है, वहां एक एनजीओ ने राज्य में अफीम की खेती करने की अनुमति मांगी है। एनजीओ का कहना है कि इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और अन्य नशीले दवाओं के खतरे से लड़ने में भी मदद मिलेगी। 'इंसाफ' नामक एनजीओ ने मुक्तसर में माघी मेले में इस बात को लोगों के सामने रखा और इस उन लोगों को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया जो यह साबित कर देगा कि अफीम सिंथेटिक दवाओं का समाधान नहीं है। 

'इंसाफ' के अध्यक्ष जगमीत सिंह जग्गा ने कहा, 'हम जनता को जागृत कर रहे हैं। अफीम की खेती एक संभव उपाय है जो पंजाब को नशीली दवाओं की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसकी खेती से राज्य को आर्थिक लाभ भी होगा। जब कनाडा और अमेरिका जैसे देशों ने अफीम की खेती की अनुमति दी है, तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर सकता है? हम इसके लिए कानूनी रूप से लड़ाई लड़ेंगे। हमारी टीम इसे लागू करने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी। याचिका दायर करने से पहले, हम एक नया हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। 

उन्होंने बताया कि बेराजगार यूथ नशे की लत का शिकार हो रहा है। कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में किसानों को अफीम की खेती के लाइसेंस दिए गए हैं। एक किल्ले में अफीम की खेती करने पर 30 लाख की आमदनी होती है। साल में दो बार इस फसल का लाभ ले सकते हैं। अफीम की खेती का लाइसेंस मिलने से यूथ को रोजगार मिलेगा। अफीम से प्रतिबंध हटा देंगे तो नशा भी कम हो जाएगा। 

अफीम क्या है? आम आदमी के लिए अफीम एक लोकप्रिय मादक पदार्थ है। लोग इसे हीरोइन का स्रोत मानते है और इसका उपयोग वैध ड्रग व्यापार के लिए किया जाता है। अफीम वार्षिक रूप से उगने वाला पौधा है जिसके डंठल पर सफेद और नीले फूल उगते जो कटोरीनुमा होते हैं। 

अफीम बीज के फली से प्राप्त लेटेक्स, मॉर्फिन, कोडेन, पनैनथ्रिन और कई और अधिक ऑक्सीओड जैसे सबसे शक्तिशाली एल्कालोड्स का स्रोत है। इसमें मार्फिन, नर्कोटीन, कोडीन, एपोमॉर्फीन, आपिओनियन, पापावरीन, लेक्टिक एसिड, राल, ग्लूकोज जैसे रसायन होते हैं।

आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में अफीम के फायदेआयुर्वेद के अनुसार, संतुलित मात्रा में अफीम के सेवन से इंसान के लिए फायदेमंद है. अफीम की प्रकृति गर्म और प्रभाव में नशीली होने के कारण कफ-वात शामक, पित्त प्रकोपक, नींद लाने वाली, दर्दनाशक, पसीना लाने वाली, शारीरिक स्रावों को रोकने वाली होती है। यूनानी डॉक्टर के अनुसार, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, यूटीआई, डायबिटीज, श्वास के रोग, डायरिया और खूनी दस्त में गुणकारी है। सिर दर्द या पुराने सर के दर्द को ठीक करने में अफीम लाभकारी है।

इस बात का रखें ध्यानअफीम एक मादक पदार्थ है और इसके अधिक इस्तेमाल से आपको कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आपको इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब